Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

महिला सब एडिटर ने चीफ सब की फोन पर ऐसी की तैसी की

अमर उजाला, लखनऊ एक बार फिर चर्चा में है. पहले भी कई मामलों को लेकर खबरों में रहने वाला यह यूनिट एक बार फिर आपसी टकराव से दो चार है. पहले खबरें आईं कि मामला छेड़छाड़ से जुड़ा हुआ है, परन्‍तु दोनों पक्षों ने इस खबर को अफवाह बताया. दोनों लोगों ने कहा कि यह टकराव कामकाज को लेकर था ना कि किसी तरह की अश्‍लील हरकत अथवा शब्‍दावली कहने का.

अमर उजाला, लखनऊ एक बार फिर चर्चा में है. पहले भी कई मामलों को लेकर खबरों में रहने वाला यह यूनिट एक बार फिर आपसी टकराव से दो चार है. पहले खबरें आईं कि मामला छेड़छाड़ से जुड़ा हुआ है, परन्‍तु दोनों पक्षों ने इस खबर को अफवाह बताया. दोनों लोगों ने कहा कि यह टकराव कामकाज को लेकर था ना कि किसी तरह की अश्‍लील हरकत अथवा शब्‍दावली कहने का.

अमर उजाला के लखनऊ ऑफिस का माहौल अक्‍सर तनाव में रहता है, ऐसे ही माहौल में कल एक महिला सब एडिटर सुषमा पाठक ने रविवार की शाम चीफ सब एडिटर फोन पर ही ऐसी की तैसी कर दी. उस समय चीफ सब एडिटर देवेश त्रिपाठी कार्यालय में मौजूद नहीं थे जबकि महिला सब एडिटर कार्यालय में थीं. कुछ जगहों पर यह खबर आई कि फोन पर अश्‍लील भाषा का प्रयोग करने पर सुषमा तिवारी भड़की, परन्‍तु बाद में दोनों पक्षों ने स्‍पष्‍ट किया कि यह इस तरह का मामला नहीं बल्कि काम को लेकर हुई नोंकझोंक थी.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर सुषमा पाठक ने कहा कि यह कोई छेड़छाड़ का मामला नहीं था बल्कि खबरों को लेकर मेरा उनसे टकराव हो गया था. मुझे उनकी बात करने की शैली पसंद नहीं थी, वो रुडली बात करते हैं. इसी बीच कुछ इस तरह की बात हो गई कि मेरा उनसे फोन पर झगड़ा हो गया. यह काम को लेकर हुआ झगड़ा था ना कि किसी छेड़छाड़ जैसे मामले को लेकर. कार्यालयों में यह काम के दौरान होता रहता है. इस मामले को कुछ लोगों ने बिना वजह तूल दे दिया है.

दूसरी तरफ जब इस संदर्भ में देवेश त्रिपाठी से बात की गई तो उन्‍होंने छेड़छाड़ जैसी किसी घटना को बिल्‍कुल अफवाह बताया. उन्‍होंने कहा कि जब मैं मौक पर मौजूद ही नहीं था तो छेड़छाड़ कैसे किया जा सकता है. यह काम को लेकर हुआ नोंकझोक था. कभी कभी होता है कि हमारी बात किसी को अच्‍छी नहीं लगती है. यह कार्यालय के लोगों के बीच का मामला है और काम के दौरान कई बार इस तरह की स्थितियां जाने अनजाने आ जाती हैं, जब हमारा व्‍यवहार किसी को तकलीफ पहुंचा देता है. इससे ज्‍यादा कोई बात नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...