आजतक से हटाए गए पत्रकार भूपेंद्र नारायण सिंह भुप्पी के बारे में सूचना है कि वे महुआ न्यूज चैनल से जुड़ गए हैं. सूत्रों ने बताया कि कल महुआ के नोएडा स्थित कार्यालय में ब्यूरो चीफों की मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग में यशवंत राणा के साथ भूपेंद्र नारायण सिंह भुप्पी भी शामिल हुए. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि महुआ के मैनेजमेंट से यशवंत राणा की बात कराने और इस चैनल को ज्वाइन कराने में भुप्पी की प्रमुख भूमिका रही है.
बैठक में क्या हुआ, यह तो अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन मीटिंग में भुप्पी की मौजूदगी से यह चर्चा आम हो गई कि भुप्पी भी महुआ के हिस्से बन चुके हैं और प्रबंधन के काफी करीबी हैं. हालांकि भुप्पी ने आजतक से हटने के बाद ऐलान किया था कि वे बतौर पायलट काम करेंगे पर लगता है कि वे एक बार फिर से मेनस्ट्रीम में एक्टिव होने का मन बना चुके हैं. वैसे भुप्पी ने आजतक से हटने के फौरन बाद पायलट के रूप में काम शुरू कर दिया था. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए जब कल देर रात भुप्पी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. यह पता नहीं चल पाया है कि भुप्पी सलाहकार के रूप में चैनल को बाहर से अपना समर्थन देंगे या चैनल के भीतर किसी वरिष्ठ पद पर सक्रिय होंगे.












rajesjwar jaiswal
March 27, 2011 at 5:07 pm
yashwant ji aaapko khabarmilhigayi hogo ki bhuppi join kar liye hai ..to let se kyo chapte hai…aap bhi maja lete hai….