महुआ से फिर तीन विकेट गिर गए हैं. इस्तीफा देने वाले में नीरज कुमार, दिग्विजय सिंह और अजय राणा शामिल हैं. ये तीनों लोग एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे तथा महुआ की लांचिंग टीम के सदस्य थे. नीरज तथा दिग्विजय सिनेमा डेस्क देखते थे, जबकि अजय राणा स्पोर्टस डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. तीनों की गिनती कर्मठ और तेज तर्रार एसोसिएट प्रोड्यूसरों के रूप में होती थी.
बताया जा रहा है कि ये लोग अपनी उपेक्षा से आजिज आकर संस्थान को अपना इस्तीफा सौंपा है. सूत्रों का कहना है कि महुआ में पुराने लोगों की उपेक्षा लगातार जारी है, इन लोगों को हाशिए पर डाल दिया गया है. जो नए लोग लाए जा रहे हैं उनकी सेलरी सेम पोस्ट पर इन लोगों से दुगुनी और उससे ज्यादा दी जा रही है. हालांकि प्रबंधन ने इनको रोकने की काफी कोशिशें की परन्तु इन लोगों ने रूकने से इनकार कर दिया.
ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. चर्चा है कि अभी कई लोग संस्थान को बाय बोलने वाले हैं. पुरान लोगों को अब यहां की परिस्थितियां रास नहीं आ रही हैं. महुआ न्यूज और इंटरटेनमेंट दोनों जगहों पर पुराने लोग को साइड लाइन करने की कवायद चल रही है, जिससे लोग खुद ही अगल हो जाना बेहतर समझ रहे हैं. गौरतलब है कि एक सप्ताह के अंदर एक दर्जन से ज्यादा लोग महुआ इंटरटेनमेंट से भी इस्तीफा दे चुके हैं.












dharmendra
May 13, 2011 at 8:12 am
इस मे कोई दो राय नही की नीरज, दिग्विजय कर्मठ और तेज तर्रार है पर हा ना ही उन्हे चाटुकारिता आती है और ना ही उन्हे दलाली करने आती है…तो वो अब भला भूप्पी जैसे दलालो की टीम मे कैसे टीक पाते…और मिस्टर तिवारी तो अभी भी एक छवि के वियोग से नही उबर पाये है। तिवारी जी संभल जाइय़े काला पैसा और दलाल ज्यादा दिन तक साथ नही देते…और कर्मयोगियों की आहें बड़ी बुरी तरह लगती है।जब राजा और कलमाड़ी को काला धन नही बचा पाया तो उनके सामने आपकी क्या बिसात्