खबर है कि कानपुर के ब्यूरोचीफ मनोज सिंह का महुआ न्यूज से संबंध खत्म हो गया है. नए मैनेमेंट के रवैये से खिन्न होकर कुछ दिन पहले मनोज ने अपना इस्तीफा प्रबंधन को भेज दिया. मनोज सिंह महुआ के पुराने साथी थे. नया निजाम जिस तरह से महुआ के पुराने साथियों को एक एक कर बाहर निकाल रहा है, उसकी चपेट में मनोज सिंह भी आ गए. इसके पहले कुमार सौवीर, संजय सिंह, प्रवेश रावत, श्रीनिवास जैसे पुराने साथियों को महुआ का नया प्रबंधन बाहर कर चुका है.
ए2जेड न्यूज से तीन लोगों ने इस्तीफा देकर अपनी नई पारी खबर भारती के साथ शुरू की है. इस्तीफा देने वालों में रन डाउन प्रोड्यूसर अनिमेष, असिस्टेंट प्रोड्यूसर आशुतोष कुमार तथा अजय कुमार शामिल हैं. सूचना है कि अनिमेष खबर भारती में भी रन डाउन संभालेंगे. इसके पहले भी ये कई चैनलों में काम कर चुके हैं. आशुतोष ए2जेड आने से पहले लोकसभा टीवी को अपनी सेवाएं दे रहे थे. अजय भी कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.











