महुआ इंटरटेनमेंट से लोगों के जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है. चार असिस्टेंट प्रोड्यूसरों ने संस्थान को बाय बोल दिया है. सभी लांचिंग के समय से इससे जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि महुआ इंटरटेनमेंट और न्यूज दोनों में स्थितियां इतनी भयावह हो चुकी हैं कि लोग अब यहां टिकना ही नहीं चाहते. इस्तीफा देने वालों में पारुल डबास, बीडी अरोड़ा, इला नेगी और सचिन बोटला शामिल है. अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले भी आठ लोगों ने इंटरटेनमेंट से इस्तीफा दे दिया था.











