महुआ न्यूज से विद्युत प्रकाश मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्यूसर थे. खबर है कि वे जल्द ही किसी अच्छे संस्थान से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विद्युत प्रकाश आईआईएमसी के 96 बैच के छात्र हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत कुबेर टाइम्स से की थी. इसके बाद अमर उजाला, जागरण और दैनिक भास्कर को भी अपनी सेवाएं दीं. सी वोटर से भी जुड़े रहे. इसके बाद ईटीवी से इलेक्ट्रानिक मीडिया का करियर शुरू किया. यहां लाइव इंडिया पहुंचे फिर महुआ न्यूज ज्वाइन कर लिया था. ये महुआ के लांचिंग टीम के सदस्य थे. विद्युत ब्लॉगर भी हैं. लाल किला तथा विद्युत प्रकाश नाम से इनके दो ब्लॉग हैं.
जयपुर से खबर है कि योगेन्द्र शर्मा ने दैनिक अंबर ज्वाइन कर लिया है. वे जयपुर मे अखबार के मुख्य संवाददाता होंगे. इसके पहले योगेन्द्र पत्रिका टीवी और भास्कर टीवी के साथ काम कर चुके हैं.












kamlesh
September 17, 2011 at 4:20 pm
vidhut prakash jaisa shaks jahan jaega wahan se nilaka hi jaega…..uska record aisa raha hai. chugli aur chaplusi ki partrakarita usne ki hai.