नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल कर मीडिया और मानवाधिकार पर सलाहकार समूह का गठन किया है। आयोग ने इस समूह का गठन देश में मानवाधिकार के मुद्दे को ज्यादा प्रभावी ढंग से रखने में मीडिया के साथ बेहतर साझेदारी कायम करने के इरादे से किया है।
इस 12 सदस्यों वाले समूह में दैनिक जागरण के संपादक संजय गुप्त भी शामिल हैं। इनके अलावा नई दुनिया के प्रधान संपादक आलोक मेहता, हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर, न्यूज चैनल आज तक के समाचार निदेशक कमर वाहिद नकवी, हिंदुस्तान टाइम्स के प्रधान संपादक संजोय नारायण, पीटीआइ के प्रधान संपादक एमके. राजदान और द वीक के स्थानीय संपादक केएस. सच्चिदानंद मूर्ति भी शामिल हैं। इस समूह की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष केजी. बालाकृष्णन करेंगे। साभार : जागरण












राघव ध्वनि
September 24, 2011 at 7:40 am
kya dilli ke jugadu sampadak va malik he pure desh ke akhbaron ka pratinidhitva karte he? hona to yeh chahiye tha ki desh ke har hisse se aur har bhasha ke akhbaron ke sampadak ko lete. Hindi akhbaron ko jo do sampadak pratinidhitva de rahe hai, ve dono he jugadu hai….apne desh ki vidambana hai ki jugadu log har jagah ghus jaate hai aur genuine logon ki taraf kisi ki nigah he nahe jaati.
puran chand
September 24, 2011 at 8:52 am
लीजिये, एक नई दुकान खुल गई .
इनमे से कोई भी अपने अख़बार और न्यूज़ एजेंसी के कर्मचारियों के हितों और ” मानवाधिकारों” के प्रति संज़ीदा है ?
faizan musanna
September 24, 2011 at 10:02 am
शायद पत्रकारों के मानव अधिकार अब मह्फूज़ हो सकें[b][/b]
NAGMANI PANDEY
September 24, 2011 at 11:44 am
is me jo log hai o sab bade maharathi hai….ye sab logo ko kisi chij ki jarurat nhi hai…..or ye aam logo ki jarurat ko mahasus nhi kr oayenge….