Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मीडियाकर्मियों पर गोलियां चलाने वाला ठेकेदार गिरफ्तार

दैनिक जागरण के फोटो जर्नलिस्ट रणधीर बॉबी एवं सीएनईबी के कैमरामैन गुरदास सिंह पर कातिलाना हमला करने वाले ठेकेदार अमरजीत सिंह हैप्पी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर काफी दबाव था. हैप्‍पी की गिरफ्तारी एवं ब्‍लैक लिस्‍टेड किए जाने को लेकर पत्रकार आंदोलनरत थे.

दैनिक जागरण के फोटो जर्नलिस्ट रणधीर बॉबी एवं सीएनईबी के कैमरामैन गुरदास सिंह पर कातिलाना हमला करने वाले ठेकेदार अमरजीत सिंह हैप्पी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर काफी दबाव था. हैप्‍पी की गिरफ्तारी एवं ब्‍लैक लिस्‍टेड किए जाने को लेकर पत्रकार आंदोलनरत थे.

पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी तथा क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी (सीआइए) के आफिसर आरोपी हैप्‍पी से पूछताछ कर रहे हैं. अभी हैप्‍पी की रिवाल्‍वर पुलिस को नहीं मिल पाई है.  जिले के एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर की बरामदगी के सिलसिले में भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही उसके बाकी के साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इससे पहले दिन में जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी ) कमल किशोर यादव ने बताया कि पत्रकारों पर कातिलाना हमला करने वाले ठेकेदार अमरजीत सिंह हैप्पी को ब्लैक लिस्ट करने की फाइल उच्च अधिकारियों के पास चंडीगढ़ पहुंच चुकी है. डीसी ने लगभग सफाई देते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें पत्रकारों की मांग का पता चला, उन्होंने सबसे पहले ठेकेदार पर कार्रवाई वाली फाइल तैयार कर वरिष्ठ अफसरों को भेज दी.

गौरतलब है कि बठिंडा में जमीन अधिग्रहण का कवरेज करते समय पुलिस के सामने ठेकेदार हैप्‍पी ने मीडियाकर्मियों को लक्ष्‍य करके गोलियां चलाई थीं. गनीमत रही कि गोली किसी मीडियाकर्मी को नहीं लगी. इसके बावजूद उसके गुंडों ने रणधीर बॉबी और गुरदास सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया था. इसके बाद से ही बठिंडा और पूरे पंजाब के पत्रकार आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनरत थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...