Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

मीडिया एक्‍सीलेंस अवार्ड : सहारा को मिले तीन पुरस्‍कार

सहारा न्यूज ब्यूरो के संपादक विजय राय को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के पांचवें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में बेस्ट मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया गया. इस समारोह में सहारा इंडिया मीडिया को तीन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया. इनमें सहारा समय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ चैनल को बेस्ट रीजनल चैनल का अवार्ड और सहारा समय की एंकर रुचि शर्मा को बेस्ट एंकर का अवार्ड मिला.

सहारा न्यूज ब्यूरो के संपादक विजय राय को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के पांचवें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में बेस्ट मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया गया. इस समारोह में सहारा इंडिया मीडिया को तीन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया. इनमें सहारा समय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ चैनल को बेस्ट रीजनल चैनल का अवार्ड और सहारा समय की एंकर रुचि शर्मा को बेस्ट एंकर का अवार्ड मिला.

फिक्की सभागार में आयोजित पांचवें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड का उद्घाटन सांसद संजय पाटिल ने किया. द संडे इंडियन के प्रधान संपादक और मैनेजमेंट गुरू अरिंदम चौधरी मुख्य अतिथि रहे. समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष पहचान के लिए कई मीडिया प्रतिभाओं, चैनलों और पत्र-पत्रिकाओं को पुरस्कृत किया गया.

बेस्ट न्यूज चैनल का अवार्ड जी-न्यूज को मिला. बेस्ट इनफोटेनिंग रेडियो जॉकी का अवार्ड एफएम के खुराफाती नितिन के नाम रहा. नितिन को पिछले साल भी यह अवार्ड मिला था. एटूजेड चैनल को बेस्ट इनफोटेनिंग चैनल का पुरस्कार मिला. इस चैनल की ओर से दीपक गुप्ता ने पुरस्कार प्राप्त किया.

बेस्ट स्पेशल करेस्पांडेंट का अवार्ड मनीष पांडे को मिला. स्माल न्यूज पेपर ऑफ द ईयर का अवार्ड गुजरात के श्रद्धा मडोरा को मिला. बेस्ट पीआरओ का अवार्ड टीएस राजपूत तथा बेस्‍ट पालिटिकल एडिटर का अवार्ड नवभारत टाइम्स के श्रीकांत शर्मा मिला. ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कवरेज के लिए सुदर्शन न्यूज चैनल को अवार्ड दिया गया. सुदर्शन को पिछल साल भी नए चैनल का अवार्ड मिला था.

फेडरेशन की ओर से यह पुरस्कार सांसद संजय पाटिल, अरिंदम चौधरी, फेडरेशन अध्यक्ष अरुण शर्मा और नवीन कुमार ने प्रदान किए.  समारोह में अरिंदम चौधरी को मोस्ट हार्ड हीटिंग एंड फीयरलेस एडिटर का अवार्ड दिया गया, जबकि उनकी मैगजीन को बेस्ट न्यूज मैगजीन का पुरस्कार मिला. मैगजीन के सीईओ अभिमन्यु घोष ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. समारोह का संचालन रूप तथा डा. मंजू चौधरी ने संयुक्‍त रूप से किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. djm

    March 12, 2011 at 12:43 pm

    he he

  2. djm

    March 12, 2011 at 12:44 pm

    congrats

  3. sarvjeet bawa

    March 12, 2011 at 5:02 pm

    sahara parivaar ko bahut bahut badai

  4. bakchod

    March 14, 2011 at 4:33 pm

    hahahahahaha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...