Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

मीडिया की मंडी बनने जा रहा है आगरा, लालाओं की चलेगी दुकानदारी

अब आगरा बनेगा मीडिया की मंडी। पहले आमतौर पर इंदौर को मीडिया की मंडी कहा जाता था। इंदौर शहर छोटा बाम्‍बे के नाम से भी मशहूर है, परन्‍तु अब जल्द ही आगरा मीडिया की मंडी बन जाएगा क्योंकि आगरा में जल्द ही कई नए अखबार लांच होने जा रहे हैं। अगर आगरा में खुलने वाले अखबारों पर एक नज़र घुमायी जाए तो जल्द ही आगरा में चार नए अखबार आ रहे हैं।

अब आगरा बनेगा मीडिया की मंडी। पहले आमतौर पर इंदौर को मीडिया की मंडी कहा जाता था। इंदौर शहर छोटा बाम्‍बे के नाम से भी मशहूर है, परन्‍तु अब जल्द ही आगरा मीडिया की मंडी बन जाएगा क्योंकि आगरा में जल्द ही कई नए अखबार लांच होने जा रहे हैं। अगर आगरा में खुलने वाले अखबारों पर एक नज़र घुमायी जाए तो जल्द ही आगरा में चार नए अखबार आ रहे हैं।

सबसे पहला अखबार आ रहा है एनसीआर इंडिया। उसके बाद है तस्वीर भारत और उसके बाद है नवलोक टाइम्स। दूसरी ओर अमी आधार निडर भी बीपीएन टाइम्‍स से इस्‍तीफा देकर नया अखबार लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं, क्योंकि अमी आधार निडर के बारे में कहा जाता है कि निडर एक ऐसे पत्रकार हैं जो कभी भी हार नहीं मानता है और आगरा में धड़ाधड़ संस्‍करण लॉंच कराता है। इस सब मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि अगर कोई संस्‍करण फ़ेल हो जाए तो भी अमी आधार निडर की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता, वो झट से दूसरा अखबार लेकर आ जाते हैं। अक्सर कहा जाता है कि अमी आधार निडर के राधा स्वामी मत के एक ऐसे गुरु जी अच्छे संबंध हैं जो कि जरूरत पड़ने पर आगरा के सारे अखबारों को खरीद सकता है।

एनसीआर इंडिया दिल्‍ली से छपकर आगरा आएगा, वहीं तस्वीर भारत आगरा के ही शराब कारोबारी का अखबार है जो कि अभी हाल में ही निशा नरेश नाम का अखबार निकालता रहा हैं। अगर बात की जाए नवलोक टाइम्स की तो नवलोक टाइम्स एक ऐसे आदमी का अखबार बताया जा रहा है जो कि पेशेवर पत्रकार है। कहा जा रहा है कि उसके बाप परदादा भी पत्रकार थे। अमी आधार निडर भी अखबार किसी भी कीमत पर लॉंच करना चाहते हैं। दूसरी और नए अखबारों के साथ-साथ आगरा में जल्द ही तीन नए केबल भी लॉंच होने वाले हैं, जिसमें दो केबल डेन और डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूआईएल का दफ्तर आगरा में खुल चुका है, जबकि अभी हाल में इन्न केबल भी आगरा में घुसने की तैयारी में जोरशोर से जुटा हुआ है।

अगर मीडिया की बात की जाए तो आज यहां के हालात बहुत बुरे हैं। वर्तमान में भी आगरा में बहुत सारे अखबार हैं जिसमें दैनिक जागरण, अमर उजाला , हिंदुस्तान, अमर भारती, कल्पतरु, आई-नेक्‍स्‍ट, काम्‍पैक्‍ट, उजाला, सच का उजाला, बीपीएन टाइम्‍स आदि प्रमुख  अखबार हैं। इसके साथ साथ फ़ाइल कॉपी पर चलने वाले तमाम अखबार भी हैं। कुछ पत्रकारों के लिए नए मीडिया के दुकानों से फायदा है तो ज्‍यादातर के लिए परेशानी। अब नए खुलने जा रही मीडिया की दुकानों में तमाम लाला लोग अपनी दुकान चलाएंगे।

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अजय कुमार

    September 26, 2011 at 8:46 am

    एनसीआर इंडिया आगरा में अपने नए संस्करण के साथ साथ उर्दू का एक नया अखबार लेकर आ रहा है जोकि जल्द ही आगरा की मार्केट में नज़र आएगा । गोरतालब है की अभी हाल में ही जागरण ने उर्दू इंकलाब को मेदान में उतारा है । लेकिन अब एक और उर्दू के अखबार के आने से मुस्लिम पाठक आगरा में बड़ जाएंगे जोकि आगरा में उर्दू के अखबारों को पड़ा करेंगे।

  2. Upadhyaya

    September 26, 2011 at 10:41 am

    jab se aagra ka paghal khana band hua hai sare pagal media main aa gaye hain.

  3. anam

    September 27, 2011 at 8:07 pm

    महोदय
    कल्पतरु एक्सप्रेस के सम्बन्ध में जो भी कहा गया है वह सब ओछी मानसिकता का परिणाम है. जनकपुरी की pc में प्रश्न पूछने पर शोकी कपूर उत्तेजित जरुर हो गए थे, लेकिन अभद्रता नहीं की थी. इस तरह का भ्रामक प्रचार करने वाले अपना खुद का समय भूल गए हैं, जब वह नगर निगम देखते थे. तब उनके साथ भी कई बार अभद्रता हो चुकी है. जिन महाशय ने यह सब लिखा है, खुद उनके संस्थान के फोटोग्राफर को सोकी कपूर ने गलियां दे कर भगा दिया था, लेकिन इसके बाद भी उस अखबार ने जनकपुरी को पूरा कवरेज दिया. टिपण्णी करने से पूर्व महाशय अपने गिरेवान झांकना भूल गए. उन्हें इस बीच अपनी वरिष्टता का भी ख्याल नहीं रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...