Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मीसा हो चाहे फांसी, यह तो महासमर है…

[caption id="attachment_18348" align="alignleft" width="63"]धीरेंद्र श्रीवास्तवधीरेंद्र श्रीवास्तव[/caption]भाई यशवंत जी, मां को थाने में रोके जाने की घटना की आज जानकारी मिली। पुलिस तो इस तरह के कारनामे करती रहती है। ऐसे मामलों में उसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है। पर, कोई शासन ऐसे संवेदनशील मामले में गूंगा-बहरा और हृदयहीन बना रहेगा,  जनप्रतिनिधि भी तमाशबीन बने रहेंगे, इसकी कतई उम्मीद नहीं थी।

धीरेंद्र श्रीवास्तव

धीरेंद्र श्रीवास्तव

भाई यशवंत जी, मां को थाने में रोके जाने की घटना की आज जानकारी मिली। पुलिस तो इस तरह के कारनामे करती रहती है। ऐसे मामलों में उसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है। पर, कोई शासन ऐसे संवेदनशील मामले में गूंगा-बहरा और हृदयहीन बना रहेगा,  जनप्रतिनिधि भी तमाशबीन बने रहेंगे, इसकी कतई उम्मीद नहीं थी।

इसे सोच कर मन खिन्न है। यह सोच कर और खिन्न है कि यह सब उस धरती पर हो रहा है, जहां के लोग प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बाबू कुंअर सिंह और अमर सिंह के साथ लड़ने के लिए खुद उनके गांव तक गये। आजादी की इस जंग में सैकड़ों लोग मारे गये और तकरीबन तीन दर्जन लोगों को मुकदमा चलाकर फांसी पर लटकाया गया। इसमें अधिसंख्य एक अकेले गहमर गांव के थे। जहां के अकेले एक गांव शेरपुर ने 1942 में सात सपूतों को स्वतंत्रता की बेदी पर चढ़ाकर महात्मा गांधी की अहिंसा को सधवा कर दिया था। जहां के लोग आपातकाल के विरोध में गीत गाते थे –

मीसा हो चाहे फांसी,

यह तो महासमर है,

चिंता करे वह प्राणी,

जिसको रहना यहां अमर है…।

जेल से आते-जाते समय बवंडर बाबा के इस गीत को सैदपुर के बुजुर्ग अब्बासी चाचा यूं गाते चलते थे, जैसे 19 वर्ष के नौजवान हों। इसे लेकर गाजीपुर के लोग सड़क पर क्यों नहीं उतर रहे हैं, मुझे समझ में नहीं आ रहा। बहरहाल, मां के इस अपमान के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। यह लड़ाई इस हद तक जानी चाहिए कि आगे कहीं किसी भी मां के साथ इस तरह की घटना न हो। इस लड़ाई में मुझे शामिल होने का अवसर मिला, तो अपने को गर्वान्वित समझूंगा। भाई, यह पीड़ा केवल आपकी नहीं है, उन सभी कलमकारों की है, जिनकी कलम अभी सामाजिक सरोकारों को भूली नहीं है, जिनके लिए पत्रकारिता पेशा नहीं, मिशन है। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसे सभी लोग लामबंद होकर इस लड़ाई में शामिल होंगे और मां को न्याय मिलेगा।

न्याय की उम्मीद के साथ,

धीरेंद्र श्रीवास्तव

चैनल हेड

देश लाइव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...