: अपडेट : पत्रकारों के लिए एक स्तब्धकारी खबर है. मुंबई के पवई इलाके में मिड डे के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे उर्फ ज्योति डे उर्फ जेडे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. डे को नजदीक के हीरानंदानी हास्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. क्राइम रिपोर्टर डे को चार अज्ञात बदमाशों ने गोली उस समय मारी जब वे पवई इलाके के हीरानंदानी गार्डेन के पास स्थित अपने घर में प्रवेश करने जा रहे थे.
गोली मारने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए. बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे. गोली की आवाज सुनकर बाहर आए उनके परिजन तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल हीरानंदानी हास्पीटल पहुंचाया. डे पिछले बीस सालों से अंडरवर्ल्ड कवर कर रहे थे. उन्होंने पिछले दिनों तेल माफिया के खिलाफ स्टोरीज लिखी थी.












Sanjay Sharma
June 11, 2011 at 11:50 am
मुंबई के मिड डे के पत्रकार जय डे की हत्या की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है. मिड डे में लम्बे समय से क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे श्री डे को जिस तरह गोली मारी गई उससे साफ़ है की हमलाबर बेखोफ थे. उन्हें इसकी चिंता नहीं थी कि मुंबई जैसी जगह में सत्ता का कोई तंत्र चलता है जिसमे पुलिस और बाकी अफसर थे. मगर हमलाबरो के इतने होसलो को बहा की पुलिस ने हवा दी. कुछ दिन पहले जिस तरह मिड डे के ही पत्रकार को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योकि उसने पुलिस को बेनकाब करती कुछ फोटो मिड डे में छापी थी. अपराधियों को लगा कि जब मिड डे के पत्रकारों से पुलिस अपराधियों की तरह व्यबहार कर सकती है तो अपराधी क्यों नहीं मिड डे के पत्रकारों को सबक सिखा सकते. इस हत्या की देश भर के पत्रकारों को कड़ी निंदा करनी चहिए.
Raj Goswami
June 11, 2011 at 2:02 pm
पत्रकार जय डे की हत्या की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है.
prashant tripathi rashtriya sahara
June 12, 2011 at 3:08 am
mumbai me mid de ke patrkar jai de ke hatya loktantra per hamla hai. ab maharastra sarkar ko yeh tay karna hoga ki wo jai de ke hatya ka badle kya karwai karti hai kyoki isse aam admi dashat me zindgi jiyega. jis pradesh me patrkar ke dindahade hatya ho jaye us pradesh me aam adm kitna surchit hai aap andaza laga sakte hai………………………..prashant tripathi ….utter pradesh .varanasi ……pindra 09450110473 rashtriya sahara
k c jha
June 12, 2011 at 10:21 am
पत्रकार जय डे की हत्या की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है. कुछ दिन पहले जिस तरह मिड डे के ही पत्रकार को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योकि उसने पुलिस को बेनकाब करती कुछ फोटो मिड डे में छापी थी.[k c jha)kalam ki jeet wek.news ppaper-9910373481