Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

मेरठ में मेट्रो अस्पताल के आईसीयू में हैं अभय गुप्ता

दैनिक जागरण और अमर उजाला के मेरठ संस्करणों में लंबे समय तक कार्यरत रहे और कई पत्रकारों को शिक्षित-प्रशिक्षित कर आगे बढ़ाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अभय गुप्ता इस वक्त मेरठ में मेट्रो अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं. उन्हें पेट व किडनी की कई दिक्कतें हैं जिनका इलाज चल रहा है. अभय गुप्ता के पुत्र प्रतीक ने भड़ास4मीडिया को फोन पर बताया कि आर्थिक संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है.

दैनिक जागरण और अमर उजाला के मेरठ संस्करणों में लंबे समय तक कार्यरत रहे और कई पत्रकारों को शिक्षित-प्रशिक्षित कर आगे बढ़ाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अभय गुप्ता इस वक्त मेरठ में मेट्रो अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं. उन्हें पेट व किडनी की कई दिक्कतें हैं जिनका इलाज चल रहा है. अभय गुप्ता के पुत्र प्रतीक ने भड़ास4मीडिया को फोन पर बताया कि आर्थिक संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है.

लेकिन पिताजी के सिखाए पत्रकार, जो आज विभिन्न संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर हैं, इस मुश्किल के वक्त में झांकने भी नहीं आ रहे, यह तकलीफ का विषय है. प्रतीक खुद पत्रकार हैं और पिता की बीमारी की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़कर इलाज व सेवा के कार्य में लगे हैं. प्रतीक ने बताया कि उन्हें इस बात की तकलीफ है कि भड़ास4मीडिया ने पिताजी के आर्थिक संकट में होने की बात छापी. इलाज में किसी किस्म की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है.

पैसे की व्यवस्था परिवार वाले करने में सक्षम हैं. प्रतीक के मुताबिक 67 वर्षीय पिताजी का रुटीन चेकअप चलता रहा है. पिछले दिनों जब कई जांच कराई गई तो किडनी से लेकर कई अंगों में दिक्कत की बात सामने आई तो भर्ती करा दिया गया और समुचित इलाज कराया जा रहा है. कष्ट की बात ये है कि मेरठ में ही पिताजी ने अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया लेकिन इनके प्रबंधन के लोगों ने आजतक हालचाल भी नहीं पूछा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...