सुरेश बालकृष्ण ने अंग्रेजी दैनिक मेल टुडे से इस्तीफा दे दिया है. वे मेल टुडे में सीओओ के पद पर थे. फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. बालकृष्ण 2007 में इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े थे. वे मेल टुडे के आपरेशंस और बिजनेस परफारमेंस को देखते थे. इसके पूर्व वे डीएन और जील के साथ भी अपनी सफल पारी खेल चुके हैं. हिन्दुस्तान टाइम्स को भी मीडिया मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बालकृष्ण के इस्तीफा देने से खाली हुए पद पर दैनिक आज समाज के सीईओ राकेश शर्मा को सीओओ बनाए जाने की सूचना है.
सीएनईबी के आउटपुट हेड अंशुल शुक्ला ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अंशुल एचवाई टीवी, हैदराबाद से इस्तीफा देकर सीएनईबी से जुड़े थे. वहां भी वे आउटपुट हेड थे. फैजाबाद के रहने वाले अंशुल ने ईटीवी, हैदराबाद के इनपुट डेस्क से अपनी पारी शुरू की थी. इसके बाद वे एचवाई के लांचिंग के समय उससे जुड़ गए थे. एचवाई की जब स्थिति खराब हो गईं तो इन्होंने सीएनईबी का दामन थाम लिया.












pankajsharma
January 7, 2011 at 1:38 pm
anuranjan kae sath kam karne ke liyae 7 janm tak pehlae kamina banna padega.
alok
January 7, 2011 at 11:05 am
chlo kuchh halat sudharegi cneb ki