हिंदुस्तान से खबर है कि दिल्ली ब्यूरो में तैनात न्यूज एडिटर मोहम्मद वकार को हटा दिया गया है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है तालमेल ना बैठ पाने के कारण उन्होंने खुद संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. अब वे कहां जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. दूसरी तरफ न्यूज एडिटर अरविंद शरण को प्रमोट करके सीनियर न्यूज एडिटर बना दिया गया है.
प्रीति सोनपुरा ने न्यूज24 से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी मुंबई में टीवी9 के साथ शुरू की हैं. वे काफी समय से न्यूज24 को अपनी सेवाएं दे रही थीं.
सीएनईबी से कनिष्क जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर ऑटो शो के लिए रिपोर्टिंग करते थे. उन्होंने अपनी नई पारी जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. कनिष्क इसके पहले डीडी लाइव और टीवी100 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.












anil pande
June 6, 2011 at 1:36 pm
मोहम्मद वकार नहीं,
मोहम्मद वकास !
ashish singh
June 6, 2011 at 6:58 pm
jansandesh me nai pari suru karne ke liye kanisk sir ko dher saro badhai
pashupati
June 7, 2011 at 3:23 am
अरविंद सर को प्रमोशन की बधाई… उन्हें ये प्रमोशन देर से मिला लेकिन ठीक है…