भारत-नेपाल सीमा पर स्थित फारबिसगंज जिले में तैनात मौर्य टीवी के स्ट्रिंगर फरहत शब्बीर पर एक उद्यमी ने चोरी तथा धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. फर्टीलाइजर कम्पनी के मालिक शम्भू गोयल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि फरहत ने उनके घर से म्यूजिक सिस्टम, बल्ब, पेड़ से आम और ऐसे ही कुछ सामान चुरा ले गए हैं.
उन्होंने फरहत पर अवांछनीय तत्वों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया. इसके बाद अपने दूसरे तहरीर में फरहत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. फारबिसगंज पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस संदर्भ में फारबिसगंज के आईओ एके गुप्ता ने बताया कि फरहत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की सच्चाई की जांच की जा रही है.
दूसरी तरफ फरहत शब्बीर ने कहा कि मुझे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश किया जा रहा है. क्या मैं किसी के घर आम और बल्ब चुराने जाउंगा. मेरी खबरों से नाराज होकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, इसमें पुलिस भी शामिल है. जिसने बिना जांच के मामला दर्ज कर लिया है.












biharibabu
June 25, 2011 at 12:25 pm
ek aur haqiqat maurya tv ki. wahan chor dalal bhade pade hain.
A.K.Singh
June 26, 2011 at 11:47 am
farhat ke upar lagaye gaye aarop janch ka bishay hai,par farhat ko v aage aakar batana chahiye ki aakhir unke kis khabar se naraz hokar shabhu ne un par aisa ghinauna mamla darj karaya hai.
RAJESH KUMAR
June 26, 2011 at 1:47 pm
ghatna ke peechhe nisandeh koi bada karan hoga,reporter ke haath koi bada mamla udyami ka aa gaya hoga aur wah use blackmail kar raha hoga.janch jaruri hai.
sanjoy sachdev
July 28, 2011 at 1:07 am
The incident reminds us of 1981-82 era when journalists in Bihar were being framed and targetted by the capitalists and politicians. CM Nitish Kumar should come out immediately and explain the nafarious role of his police in the episode.
Fourth pillar of democracy can not be crushed in this manner and the incident condemnation in strongest possible words.