Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये लीपापोती का खेल है, मुझे इस सरकार की नीयत पर ही शक है

: भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर ‘जनता मांगे जवाब‘ : ‘2जी मामले और कॉमनवेल्थ घोटाले में मंत्री और अधिकारी भले ही जेल में हों लेकिन इसमें सरकार से बहुत उम्मीद नहीं की जा सकती। भ्रष्टाचार को लेकर तो मुझे सरकार की नीयत पर ही शक है।’  ये बाते कहीं बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सीएनईबी के ‘शो जनता मांगे जवाब’ में। इस शो में नकवी समेत पूर्व ओलंपियन असलम शेर खां, विजलेंस के पूर्व अधिकारी सुधीर कुमार, पूर्व एथलीट और इंडिया अगेंस्ट करप्शन की सदस्य सुनीता गोदारा और पत्रकार देवांशु ने शिरकत की।

: भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर ‘जनता मांगे जवाब‘ : ‘2जी मामले और कॉमनवेल्थ घोटाले में मंत्री और अधिकारी भले ही जेल में हों लेकिन इसमें सरकार से बहुत उम्मीद नहीं की जा सकती। भ्रष्टाचार को लेकर तो मुझे सरकार की नीयत पर ही शक है।’  ये बाते कहीं बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सीएनईबी के ‘शो जनता मांगे जवाब’ में। इस शो में नकवी समेत पूर्व ओलंपियन असलम शेर खां, विजलेंस के पूर्व अधिकारी सुधीर कुमार, पूर्व एथलीट और इंडिया अगेंस्ट करप्शन की सदस्य सुनीता गोदारा और पत्रकार देवांशु ने शिरकत की।

नकवी ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप में कई मंत्रियों को अपना पद गंवाना पड़ा है और अधिकारियों की तो गिनती ही नहीं है, ऐसे में सरकार थोड़ी बहुत कार्रवाई का दिखावा करके लीपापोती करना चाहती है। असलम शेर खां ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि हमलोग नल से पानी पीकर गोल्ड मेडल लाते थे, अब 700 करोड़ खर्च करके एक मेडल आता है। खेल संगठनों में बैठे आकाओं को खेल से कोई मतलब नहीं, वे तो महज अय्याशी करने की खातिर खेलों से जुड़ते हैं। अगर उनकी जिम्मेदारी तय कर दी जाय तो वैसे लोग भाग खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों की दुनिया में बहुत अहमियत नहीं है, लेकिन हमारे यहां इसके आयोजन पर बहुत बड़ी रकम खर्च की गयी। अगर इस रकम का पांच फीसदी हिस्सा भी खिलाड़ियों और खेलों की सुविधाओं पर खर्च किया गया होता तो दुनिया के खेल मंच पर भारत की तस्वीर कुछ अलग होती।

असलम शेर खां ने जब कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उन्हें भारत की युवा पीढ़ी से बहुत उम्मीद है तो इसपर शो को होस्ट और संपादक अनुरंजन झा ने सवाल उठाया कि जिस देश में 400 सीटों के लिए 7लाख युवा परीक्षा देने जुटते हैं, लेकिन उसी देश में अन्ना के आंदोलन में एक लाख लोग भी नहीं पहुंचते तो ऐसे में क्या उम्मीद की जा सकती है? इसपर असलम शेर खां ने कहा कि आज की फेसबुक और ट्वीटर वाली हाईटेक युवा पीढ़ी से बहुत उम्मीदे हैं और इसकी शुरुआत हो चुकी है।

पूर्व विजलेंस अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से मंत्री और अधिकारी जेल गए हैं उससे नहीं लगता है कि अब लोग बच पाएंगे, सुप्रीम कोर्ट, मीडिया और जनता का दबाव इतना बढ़ चुका है कि जांच एजेंसियां अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह बेहद अहम है कि विश्वसनीयता के साथ जिम्मेदारी भी तय हो। अब हर खर्चे का जनता को जवाब चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन घोटालों की जांच चल रही है, उसे अंजाम तक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती है।

पूर्व एथलीट और इंडिया अगेंस्ट करप्शन की सदस्य सुनीता गोदारा ने कॉमनवेल्थ घोटाला में जेल गए लोगों के बारे में कहा कि कल के ये चिंदी चोर आज इतने बड़े घोटालेबाज बन गए। 1984 में ये लोग खिलाड़ियों को मिलने वाले 10 डॉलर भी खुद हजम कर जाते थे। उन्होंने यह भी कहा कि घोटालेबाजों को महज जेल में बंद करने से काम नहीं चलने वाला बल्कि ऐसे लोगों से संबंधित रकम भी वसूल की जानी चाहिए, तभी इनपर लगाम लगेगा।

पत्रकार देवांशु ने कहा कि 2002 में कॉमनवेल्थ खेल के घोटाले की जो कहानी लिखी गई थी वह 2010 में उपन्यास के रुप में हमारे सामने आई। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि चुनाव में जनता के पास साफ-सुथरी छवि के उम्मीदवार का विकल्प नहीं होता और जो उम्मीदवार होते हैं चाहे जैसे भी हों उन्हीं मे से चुनना होता है। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 30 अप्रैल शनिवार रात 8 बजे और रविवार सुबह 11 बजे होगा। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Indian citizen

    April 30, 2011 at 12:45 pm

    मैं पक गया हूं युवा पीढ़ी का राग सुनते-२. जो आज बूढ़े हैं वही युवा थे किसी दिन. नेता भी सीधे ही बूढ़ा नहीं होता कभी युवा भी होता है. भ्रष्टाचार मिटाने की मंशा जिस दिन हमारे प्रधान मन्त्री की हो जायेगी एक दिन नहीं लगेगा. शुरुआत करनी पड़ेगी दिल्ली से. राजनीतिबाजों से, बड़े अफसरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...