बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रधानाध्यापक से रंगदारी मांग रहे फर्जी पत्रकार को अध्यापक एवं छात्रों ने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई.
जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर का रहने वाला विपिन कुमार खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल स्थित उत्क्रमित विद्यालय पहुंचा. उसने वहां इधर-उधर की बातें की तथा प्रधानाध्यापक रामसगुन महतो से कई सवाल किए. उसने अपना परिचय ईटीवी के पत्रकार के रूप में दिया. इसके बाद उसने प्रधानाध्यापक के नम्बर पर फोन करके उनके खिलाफ खबर चलाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने लगा. प्रधानाध्यापक ने उसे पैसे देने के नाम पर बुलाया. इसके बाद उसे अध्यापकों के सहायता से पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.












Harisingh Rajpurohit
December 13, 2010 at 2:46 pm
आलोकजी तोमर की अस्वस्थता का समाचार सुन बहुत दुख हुआ, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि समाज का कैन्सर मिटाने वाले आलोकजी इस कैन्सर पर भी जल्दी विजय पा लेगे . भगवान आलोकजी को लडने की शक्ति दे. देश को उनकी अभी बहुत जरूरत है….