पंजाब केसरी, सोनीपत से रवींद्र कौशिक और कुलदीप रांगा ने इस्तीफा दे दिया है. ये दोनों रिपोर्टर थे तथा काफी समय से पंजाब केसरी से जुड़े हुए थे. दोनों ने अपनी नई पारी दैनिक जागरण, सोनीपत के साथ शुरू की है. यहां भी इनको रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है.
नई दुनिया, नोएडा से विजय कुमार मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. इन्होंने भी अपनी नई पारी दैनिक जगरण, गाजियाबाद के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है.
कानपुर से खबर है कि शिव अवस्थी ने अपनी नई पारी सांध्य दैनिक ‘खोजी नारद’ से शुरू की है. इसके पहले वे दैनिक जागरण, युनाइटेड भारत, जनसत्ता और इंडियन एक्सप्रेस को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.












rohit misra
May 10, 2011 at 9:48 am
ye jankar ati prasanta hui ki shiva awasthi ji ne khoji narad shandhya danik join kiya hai unka guidance hum jaise is industry mein aaye naye logo k liye kafi faydemand hoga.
regards,
rohit misra
7499506464