Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राकेश, अंकित, अनुराग व वीरेन्‍द्र की नई पारी

: दैनिक जागरण, मेरठ में अफरातफरी : सीनियर सब एडिटर राकेश परिहार ने संमार्ग, रांची से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अपनी नई पारी की शुरुआत दैनिक भास्‍कर, जमशेदपुर के साथ की है. राकेश चीफ सब एडिटर बन कर गए हैं. भास्‍कर में उन्‍हें रीजनल डेस्‍क की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. राकेश ने अपने करियर की शुरुआत दस साल पहले हिन्‍दुस्‍तान, रामगढ़ के साथ की थी. इसके बाद वे रांची में हिन्‍दुस्‍तान एवं प्रभात खबर को अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद से संमार्ग से जुड़ गए. राकेश झारखंड के प्रतिभाशाली पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं.

: दैनिक जागरण, मेरठ में अफरातफरी : सीनियर सब एडिटर राकेश परिहार ने संमार्ग, रांची से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अपनी नई पारी की शुरुआत दैनिक भास्‍कर, जमशेदपुर के साथ की है. राकेश चीफ सब एडिटर बन कर गए हैं. भास्‍कर में उन्‍हें रीजनल डेस्‍क की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. राकेश ने अपने करियर की शुरुआत दस साल पहले हिन्‍दुस्‍तान, रामगढ़ के साथ की थी. इसके बाद वे रांची में हिन्‍दुस्‍तान एवं प्रभात खबर को अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद से संमार्ग से जुड़ गए. राकेश झारखंड के प्रतिभाशाली पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं.

अमर उजाला, बरेली से अंकित श्रीवास्‍तव ने इस्तीफा दे दिया है. अंकित ने अपनी नई पारी हिन्‍दुस्‍तान, गोरखपुर के साथ शुरू की है. अंकित ने सीनियर सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. अंकित लखनऊ में ‘बाईलाइन’ मैगजीन से अपना करियर प्रारम्‍भ किया था. वे दैनिक भास्कर के नेशनल ब्‍यूरो व अजमेर के अलावा लोकमत समाचार, औरंगाबाद में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

अमर उजाला, देहरादून से वीरेन्‍द्र ने इस्‍तीफा दे दिया है. वीरेन्‍द्र ने अपनी नई पारी दैनिक जागरण, देहरादून के साथ शुरू की है. वे जागरण में सब एडिटर बनाए गए हैं. वीरेन्‍द्र पुरी उजाला में गढ़वाल डेस्‍क पर रिटेनर के पद पर तैनात थे. वे अमर उजाला के साथ चार साल से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि आश्‍वासन के बाद भी ग्रेडेशन न होने से वीरेन्‍द्र नाराज चल रहे थे.

कांपैक्‍ट, देहरादून से खबर है कि रिटेनर अनुराग ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण, देहरादून के साथ कर रहे हैं. अनुराग कांपैक्‍ट के लिए रिपोर्टिंग करते थे. जागरण में उन्‍हें सब एडिटर बनाया गया है. अनुराग भी पिछले चार साल से अमर उजाला ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे. अनुराग भी अपने से जूनियरों को ग्रेड मिलने से नाराज चल रहे थे. बेहतर अवसर देखकर इन्‍होंने जागरण का दामन थाम लिया.

दैनिक जागरण, मेरठ में अफरातफरी का माहौल है. चर्चा है कि जनरल डेस्‍क इंचार्ज यशपाल गाडविन समूह के साथ जुड़ने जा रहे हैं. उन्‍हें बेहतर पोस्‍ट और पैकेज मिलने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि यशपाल के कई और नजदीकी लोग भी गाडविन के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. OM PRAKASH SHARMA

    October 9, 2010 at 1:43 pm

    Bhadas is the best platform of media for fresher and all persons.

  2. m aslam

    October 9, 2010 at 6:55 pm

    bhadas is a very good portal media news

  3. priye

    October 10, 2010 at 6:56 am

    berendra aor anurag ko to jana hi tha. kre bhi kya. behtar output dene ke baad bhi nisith joshi ne unke sath bura karne me kabhi koi kami nahi ki. abhi to aur jayenge. vaise joshiji aapne theek kamm nahi kiya. achhchhe employee saste me chhod diya. ab uski keemat to aapko chukani bhi paregi. ye aap bhi jante hain. joshi ji best of luck

  4. sanjay kumar sharma

    October 10, 2010 at 10:30 pm

    bhadas is the powerful and effective part of web media..wish u all the best

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...