डीबी स्टार, रांची से राकेश रंजन ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर रिपोर्टर थे. वे कुछ महीने पहले ही भास्कर ग्रुप से जुड़े थे. चर्चा है कि वे आई नेक्स्ट, जमशेदपुर के साथ अपनी नई पारी चीफ रिपोर्टर के रूप में शुरू करने वाले हैं. माना जा रहा है कि राकेश ने भास्कर के आतंरिक गुटबाजी से परेशान होकर यह कदम उठाया है.
उनके पहले दैनिक भास्कर, रांची से अमित दास ने भी इस्तीफा दे दिया था. वे यहां पर फोटोग्राफर थे. अमित ने अपनी नई पारी रांची में ही प्रभात खबर के साथ शुरू की है. वे भी कुछ समय पहले ही भास्कर ज्वाइन किया था. यहां की गुटबाजी से परेशान तमाम लोग अपने पुराने सम्पर्कों को खंगाल कर वापस लौटने की जुगत लगा रहे हैं. खबर है कि आने वाले दिनों में कई और विकेट गिर सकते हैं.











