कानपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के प्रोत्साहन के लिए वर्ष 2011 से प्रारम्भ किए गए दादा देवी सहाय बाजपेयी स्मृति पुरस्कार के वितरण समारोह पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. दादा देवी सहाय बाजपेयी के पौत्र एवं उड़नतस्तरी समाचार पत्र के संपादक राजेश बाजपेयी ने पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार समारोह में राघवेन्द्र सिंह चौहान को बेस्ट फोटोग्राफी, फीचर लेखन में शैलेष दीक्षित, विशेष रिपोर्टिंग के लिए अखिलेश कुमार मिश्रा को शाल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
पब्लिक प्रेस एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रारम्भ किए गए इस पुरस्कार कार्यक्रम के मौके पर घोषित किया गया कि पत्रकारों के सम्मान के लिए प्रतिवर्ष जून एवं दिसम्बर माह में सम्मान समारोह कार्यक्रम कानपुर शहर में आयोजित किया जाएगा। दादा देवी सहाय बाजपेयी एक स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं, जिनके नाम पर कानपुर शहर के दादानगर एवं देवीसहाय नगर बसाए गए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरनाम सिंह, गौरव तिवारी, विवेक दीक्षित, अशोक शुक्ला लाली आदि लोग मौजूद रहे।












ajay
June 26, 2011 at 3:47 pm
shri शैलेष दीक्षित ko hardik badhayee. anaya purskrit patrkaro ko v hardik subhkamnayen…..
raj
June 28, 2011 at 6:20 am
शैलेष दीक्षित ko hardik badhayee.aap hamesha uchaiyo ki bullandi ko chuye
vinod nigam, rajasthan atrika, jabalur
June 28, 2011 at 6:52 am
dixit ji ko hardik badhai ho………