जीएनएन न्यूज में राघवेश अस्थाना ने सीईओ के रूप में ज्वाइन किया है. उनके निर्देशन में ही दोनों चैनलों की लांचिंग कराई जाएगी. वे इसके पहले वे महुआ में सीईओ बिजनेस के पद पर कार्यरत थे. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे बाम्बे में अपने प्रोजेक्ट से जुड़ गए थे. राघवेश मीडिया एवं प्रोड्क्शन से पिछले दो दशक से जुड़े हुए हैं.
राघवेश ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में चेन्नई के एक प्रोड्क्शन हाउस से की थी. रडान मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में कई सालों तक वरिष्ठ पद पर रहे. इसके बाद स्टार विजय में प्रोग्रामिंग हेड के रूप में काम किया. यूटीवी को भी अपनी सेवाएं दीं. काफी समय तक मुंबई तथा चेन्नई में काफी समय तक कई प्रोजेक्टों से जुड़े रहे.
इसके बाद ये महुआ टीवी से जुड़ गए थे. महुआ की लांचिंग कराने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कुछ कारणों से यहां से इस्तीफा दे दिया था. राघवेश को मैनेजमेंट के अलावा लेखन और डाइरेक्शन का शौक है. इन्होंने कई प्रोग्रामों को डाइरेक्ट भी किया है. राघवेश अस्थाना ने बताया कि जल्द ही ग्रुप के दोनों चैनलों की लांचिंग होने जा रही है. उन्होंने बताया कि पहले न्यूज चैनल लांच किया जाएगा. उसके बाद भक्ति चैनल की लांचिंग होगी. सारी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं.












ajay asthana
March 12, 2011 at 10:53 am
raghveshji ko bahut bahut badhai, aapke direction me launch ho rahe channel nischit taur par safal rahenge. Ajay Asthana, Jodhpur
ajay asthana
March 12, 2011 at 10:54 am
raghvesh ji ko bahut bahut subhkamnaye. Ajay Asthana, Jodhpur
jasvinder singh
March 13, 2011 at 5:43 am
great and best of luck sir,
Prakash Asthana (Swabhiman Times)
March 13, 2011 at 9:38 am
all the best Raghvesh jee.