राजीव चंद्रशेखर और रतन टाटा के बीच एक ऐतिहासिक पत्राचार हुआ है. इस पत्राचार के केंद्र में हैं नीरा राडिया. राजीव चंद्रशेखर राज्यसभा के सदस्य हैं और टेलीकाम फील्ड के खिलाड़ी भी. 2जी स्पेक्ट्रम और नीरा राडिया का नाम टेलीकाम फील्ड के लिए ही आता है. तो इन राजीव चंद्रशेखर ने टाटा को एक खुला पत्र लिखकर पूछा कि आप जैसे नैतिकता की बात करने वाले लोगों व कंपनियों को राडिया जैसी दलालों की सेवा लेना की आखिर जरूरत क्यों पड़ी. कई और बातें भी पूछी हैं राजीव चंद्रशेखर ने रतन टाटा से.
रतन टाटा भी कहां पीछे रहने वाले. उन्होंने राजीव चंद्रशेखर के खुले पत्र के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए उन्हें खुला पत्र लिखा और जमकर धोया. टाटा ने कहा कि जब एक बार मीडिया में उनके समूह के खिलाफ नकारात्मक खबरों का अंबार लग गया तो उन्होंने अपने पक्ष को मीडिया में प्रमुखता से लाने के लिए वैष्णवी कम्युनिकेशंस की सेवाएं लीं, जिसकी कर्ताधर्ता नीरा राडिया हैं. लीजिए, दोनों के खुले पत्रों को पढिए. पहले राजीव चंद्रशेखर का पत्र फिर रतन टाटा का जवाबी पत्र, क्लिक करें.











