: न्यूज 24 से अरविन्द का इस्तीफा :ईटीवी, हैदराबाद से खबर है कि राजेश सिंह का ट्रांसफर ईटीवी, पटना ब्यूरो के लिए कर दिया गया है. राजेश वर्तमान में करेंट अफेयर्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे इसके पूर्व बिहार डेस्क के इंचार्ज रह चुके हैं. राजेश को अब ईटीवी, पटना के ब्यूरो चीफ को रिपोर्ट करनी होगी. वे बिहार डेस्क इंचार्ज के रूप में पटना ब्यूरो चीफ से ऊपर के पोस्ट पर काम कर चुके हैं.
ईटीवी हैदराबाद से ही दूसरी खबर है कि बिहार डेस्क के कॉपी एडिटर ज्वाला सिंह से प्रबंधन ने इस्तीफा ले लिया है. बताया जा रहा है कि घरेलू दिक्कतों के चलते ज्वाला हैदराबाद ऑफिस में कार्य कर पाने में असमर्थ थे. लिहाजा प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा लेकर उन्हें आरा में स्ट्रिंगर बनाकर भेज दिया है. इसके बावजूद ज्वाला की परेशानी कम नहीं हुई है. इधर, बिहार डेस्क पर स्टाफ की कमी के चलते इस डेस्क पर काम का बोझ बढ़ गया है.
न्यूज 24 से अरविन्द कुमार के इस्तीफा देने की खबर है. अरविन्द प्रोडयूसर के पोस्ट पर कार्यरत थे. वे चैनल के साथ छह महीने पहले जुड़े थे. अरविन्द के इस्तीफे के कारणों तथा नई पारी का पता नहीं चल पाया है.












Alok
October 9, 2010 at 2:34 am
sab maya hai
bajrangi
October 9, 2010 at 4:06 am
Arvind ne no. 1 chanel india tv join kar liya hai….News 24 ab kaam layak nahi bacha hai…
jaideep
October 12, 2010 at 1:21 am
jab DI tha tab bahut akadta tha, es liye hos me rahna chahiye,sabko jana hai ek din,