दैनिक भास्कर, नागपुर में कार्यरत सीनियर रिपोर्टर राजेश यादव को प्रमोशन हो गया है। राजेश को विशेष संवाददाता बनाये गए हैं। राजेश यादव एक से एक बेहतरीन खबर को ब्रेक करने के लिए नागपुर में मशहूर हैं। उन्हें बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए विदर्भ के प्रतिष्ठित यशवंत बाबू देशमुख पत्रकारिता पुरस्कार और क्रांतिकारी कुंदन लाल गुप्त पत्रकारिता सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। दैनिक भास्कर के नागपुर संस्करण में यह पहला ऐसा मौका है जब किसी रिपोर्टर को प्रमोट कर विशेष संवाददाता बनाया गया है।
अमर उजाला, वाराणसी से खबर है कि जूनियर सब एडिटर चतुरेश तिवारी संस्थान के साथ अपनी पारी आगे नहीं बढ़ाएंगे। वे जल्द ही इस्तीफा देने वाले हैं। वे कहां ज्वाइन करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। चर्चा है कि वे सब एडिटर के रूप में किसी अखबार में ज्वाइन करने वाले हैं। हालांकि चर्चा थी कि वे अपने वरिष्ठों के व्यवहार से तंग आकर संस्थान को बाय कर रहे हैं।












chandan goswami
August 11, 2011 at 3:38 pm
बहुत बहुत बधाई हो राजेशजी .सही बात हे की वर्षो के बाद नागपुर के भास्कर में रिपोर्टरों को न्याय मिलना शुरू हुआ हे जबसे नये संपादक श्री मणिकांत सोनी ने काम अपने हाथो में लिया तबसे नागपुर और देनिक भास्कर में इक नया कलेवर सा आ गया हे , पहले भी अच्छा था लेकिन केवल देनिक भास्कर ही नागपुर के लोग पसंद करते थे अब दोनों पसंद करते हे वैसे आज की तारीख में मुख्य(पहले के नगरसवांददाता ) .सवांददाता शहर प्रतिनिधि,निज प्रतिनिधि, भास्कर खबर ,ने भी नागपुर में धूम मचा रखी हे, खैर भास्कर इन्ही रिपोर्टरों और संपादक मणिकांत सोनी जी के भरोसे नई ऊंचाई छुए यही मेरी शुभकामना हे , क्योंकि बचपन से ही भोपाल से मेरा जुडाव भास्कर के साथ रहा हे. इसीलिए नागपुर के भास्कर में कुछ गलत होता था तो हम पाठको को तकलीफ होती थी , आज वह शिकायत दूर हो गई हे ,बशर्ते ऐसे ही चलते रहा तो , ,इक बार राजेशजी यादव और उनके सहयोगियो को दिल से मुबारकबाद ,
rajesh shaw
August 13, 2011 at 1:25 pm
बधाई हो राजेश भाई , आपकी मेहनत रंग लाई