: आरिफा खानम भी पहुंची : वरिष्ठ पत्रकार तथा रेल मंत्रालय में सलाहकार संपादक के पद पर कार्यरत रहे अरविंद कुमार सिंह अब राज्य सभा टीवी से जुड़ गए हैं. उन्होंने सहायक संपादक के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है. अरविंद सिंह पिछले 28 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति खबरों पर इनकी जबर्दस्त पकड़ मानी जाती है.
अरविंद ने करियर की शुरुआत 1983 में जनसत्ता के साथ बुंदेलखंड प्रतिनिधि के रूप में की थी. इसके बाद सन 86 में वे साप्ताहिक चौथी दुनिया से जुड़ गए. सन 89 में वे अमर उजाला पहुंचे. यहां दिल्ली ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे. इसके बाद लखनऊ में जनसत्ता एक्सप्रेस तथा इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ गए. यहां पर इन्हें पॉलिटिकल एडिटर बनाया गया. यहां से इस्तीफा देने के बाद ये दिल्ली में हरिभूमि के स्थानीय संपादक बने. हरिभूमि से इस्तीफा देने के बाद ये रेल मंत्रालय में सलाहकार संपादक बन गए थे.
अरविंद कुमार सिंह को बहुमुखी प्रतिभा का पत्रकार माना जाता है. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिसमें अयोध्याय के विवादित ढांचे को आधार बनाकर लिखी गई ‘अयोध्या विवाद : एक पत्रकार की डायरी’ भी शामिल हैं. उन्होंने डाक टिकटों पर भी दो किताबें लिखी हैं, जिसका कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है. इसे एनसीईआरटी के कोर्स में भी शामिल किया गया है.
एनडीटीवी को अपनी सेवाएं दे चुकी वरिष्ठ पत्रकार आरिफा खानम भी पिछले दिनों राज्यसभा टीवी से जुड़ गई हैं. उन्हें सीनियर एंकर बनाया गया है. आरिफा भी पिछले कई सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. आरिफा की गिनती तेजतर्रार एंकरों में की जाती है.












Mahesh
September 28, 2011 at 12:26 pm
Bhai Saheb,
CONGRATULATIONS
Sanjay Sharma. Editor Weekand Times.
September 28, 2011 at 1:33 pm
बहुत बहुत बधाई अरविन्द जी आपको…आपकी मेहनत के कारण आपको यहाँ तक पहुचना ही था.
मधुकर तिवारी
September 28, 2011 at 5:46 pm
भाई साहब इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए जौनपुर से बधाई
chandra kant gupta
September 29, 2011 at 4:45 am
aap ke sangharsh ne aap ko yeh mukam diya hai aap apno ko na bhulney vale vyakti hain badahi aap ko aur aap ke sanghaorson ko
adarsh prakash singh
September 29, 2011 at 4:39 pm
bahut badhai ho arvind ji. ap aise hi age badhte rahen. yahi kamna hai
Astha kawshik
September 30, 2011 at 10:02 pm
Arvind jee chahe jitne bade fanne khan hon… Amrita Rai ke samne haisiyat hi kya hai unki ? isi se pata chalta hai Rajyasabha men kaise bahaliyan hue hongi ? ye media men corruption nahi to aur kya hai??????
rajesh anand
October 1, 2011 at 9:42 am
bahut badhai ho arvind ji., AAP KE SATH KAM KERNE KA MUKA MILA THA LUCKNOW MAI. I FEEL PROUD.
shiva shanker pandey
October 1, 2011 at 7:33 am
bahut dher sari badhai.arvindji abhi bahut aage jana hai apko. allahabad me apka sangharsh dekha hai.
shiva shanker
allahabad, mob.9565694757
Vikash Singh
October 2, 2011 at 6:36 pm
Bahut Bahut Badhayee ho apko bhaya!…
lokesh pratap singh
August 5, 2013 at 5:00 pm
bdhai