: पाकिस्तानी नागरिक के खाते से आया पैसा : पत्रकारों और नेताओं को जो विदेश यात्राएं करवाई गईं और उपहारों के अलावा जो देह सुख दिलवाए गए उनकी वीडियो फिल्में भी नीरा राडिया के पास होने की खबर है। इससे यह महारथी तो निपटेंगे ही, लेकिन नीरा राडिया भी अश्लील रिकॉर्डिंग के घेरे में आ जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुसार नीरा राडिया बहुत सारी युवतियों और बदनाम कहे जाने वाले ठिकानों पर भी अपना नेटवर्क रखती थी और इन युवतियों में से कुछ तो देह व्यापार के तहत गिरफ्तार भी हो चुकी हैं।
इनके संपर्क में नीरा राडिया की कृपा से जो-जो राजनीतिक और आधिकारिक महारथी आए उन सबकी सूची तैयार है। इसमें पत्रकार सिर्फ 16 हैं जबकि मंत्री, विधायक और सांसद 100 से ज्यादा हैं। बड़े और मझौले सरकारी अधिकारियों की संख्या 200 से ज्यादा है। नीरा राडिया की प्रतिभा माननी पड़ेगी कि उन्होंने अपने धंधे में इतने बड़े नेटवर्क को संभाला भी और इस्तेमाल भी जम कर किया। दरअसल अब तो लगता है कि जनसंपर्क जैसे नीरा राडिया का पार्ट टाइम धंधा था और गुप्तचर ब्यूरो के रिपोर्ट में यह सवाल भी किया गया है कि किस पूंजी निवेश के आधार पर नीरा राडिया को 300 करोड़ रुपए का कारोबार खड़ा करने में मदद मिल गई।
वैसे भी नीरा राडिया ने जो सौदे किए या करवाए हैं उन कंपनियों की जांच की गई तो उनके बैंक खाते और दानदाता दुनिया के बीस देशों में निकले। इनमें से संयुक्त अरब अमीरात के एक पाकिस्तानी नागरिक के खाते से भी पैसा आया है और भारत की एक प्रस्तावित मोबाइल कंपनी में लगा है। नीरा राडिया पर सरकार ने अब तो शपथ पत्र दे कर वित्त मंत्री के हवाले से कहलवाया है कि नीरा राडिया विदेशी जासूसी कंपनियों की एजेंट हैं और उनकी हरकतों से भारत की स्वायत्तता और गोपनीय जानकारियों के सार्वजनिक हो जाने के बाद सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। और तो और, फोन टेप करने वाले आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुप्चतर ब्यूरो को भी नीरा राडिया की हरकतों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा था। जब नजर रखी गई तो जो रिपोर्ट बनी वह बहुत खतरनाक साबित हुई है।
इस समाचार का प्रकाशन हिंदी दैनिक 1857, नागपुर में हो चुका है. वहीं से इसे साभार लेकर यहां प्रकाशित कर रहे हैं.












madhup
December 14, 2010 at 10:43 am
dekha aapne..patrkaaon se kitne feesdi jyada bhrust hai dusre log….patkaar to sirf 16 hi hai…saikdo ki taadaad to netaaon aur adhikaariyon ki hai..ab to patrkaaron ko baksho…
vineet kumar (9936809770)
December 14, 2010 at 10:48 am
yah to bangai bhar hai. abhi bouth se raaj faash hona baki hai.Is mamala main kayi repotero ka nam aana wala hai…….;)
कमल शर्मा
December 14, 2010 at 11:00 am
गहराई से जांच हुई तो कई राज खुलेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर यह लगता है कि राडिया तन, मन और धन तीनों का जमकर उपयोग कर रही थी और इस सुखों को लूटने के लिए सारे लोग होड़ में थे।
hariom dwivedi
December 14, 2010 at 11:20 am
dekhte hain etne maharathiyon ke hone se sarkar aur prashashan kya karta hai, mujhe lagta hai har baar ki tarah ye case bhi file me hi chala jayega aur ham log kisi naye ghotale (shayad jiska ham entzar kar rahe hain) par bahas karenge………
Neeraj Bhushan
December 14, 2010 at 2:02 pm
I am eagerly waiting to READ the list of THE 17 JOURNALISTS. I am afraid if some are from PTI.
govind goyal sriganganagar
December 14, 2010 at 3:35 pm
narayan narayan
vipin
December 15, 2010 at 5:25 pm
it is quite unbelievable about the PR of nira radia. the case should be investigating and those who are involved should be punished. but at last the common people will suffer by all this scandles
hari mohan
December 16, 2010 at 1:25 pm
भैया हमें तो बहुत काम की लगती है ये नीरा राडिया साक्षात लक्ष्मी का अवतार है ये देवी
जब पूरा देश बिकाउ है तो इसमें राडिया की क्या गलती है
मेरी नजर में राडिया आदर्श है जिससे सबको प्रेरणा लेनी चाहिये
mustkeem khan
January 24, 2011 at 7:01 am
sarkar ko is baat ka khyal rakhna cahiye ki hindustan mai tammam community hai or sabhi ko baraber ka hak milna cahiye …..