Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रायपुर में अखबार खोलकर पत्रकारों को ठगा जा रहा

रायपुर में नए खुल रहे अखबारों के हाल बेहाल हैं. कुछ महीने पहले ही सैकड़ों लोगों का पैसा लेकर फरार दैनिक ‘नेशनल लुक’ के मालिक राजेश शर्मा ने कई पत्रकारों को एक झटके में बेरोजगार कर दिया था. अब पत्रकारों से आठ-दस दिन काम कराकर पैसा न दिए जाने की बात सामने आ रही है. ये हाल है लगभग डेढ महीने पहले शुरू हुए दोपहर के टैबलायड अखबार ‘आज की दिनचर्या’ का.

रायपुर में नए खुल रहे अखबारों के हाल बेहाल हैं. कुछ महीने पहले ही सैकड़ों लोगों का पैसा लेकर फरार दैनिक ‘नेशनल लुक’ के मालिक राजेश शर्मा ने कई पत्रकारों को एक झटके में बेरोजगार कर दिया था. अब पत्रकारों से आठ-दस दिन काम कराकर पैसा न दिए जाने की बात सामने आ रही है. ये हाल है लगभग डेढ महीने पहले शुरू हुए दोपहर के टैबलायड अखबार ‘आज की दिनचर्या’ का.

अखबार को पूरा रंगीन और सोलह पेज का निकालने की बात कही गई थी. शुरू के 15 दिनों तक यह अखबार सिर्फ आठ पेज का निकाला गया. पहले सभी पन्‍ने रंगीन निकलने के बाद दूसरे दिन से ही अंदर के पन्‍ने सादे कर दिए गए. अखबार के संपादक प्रणय जैन हैं, जो कुछ समय पहले मुंबई में एड एजेंसी चलाते थे. इस दोपहर के अखबार की खासियत यह है कि ज्‍यादातर खबरें दूसरे अखबारों या अन्‍य माध्‍यमों से कट-पेस्‍ट की जाती हैं.

अखबार प्रबंधन जिन पत्रकारों को एप्‍वाइंट करता है, उनसे सात से दस दिन काम लेने के बाद कुछ न कुछ कमियां निकाल कर बाहर कर दिया जाता है. जबकि इस दौरान उनके काम करने के दिन के पैसे नहीं दिए जाते हैं. प्रबंधन इस तरह की कोई शर्त ज्‍वाइनिंग से पहले नहीं रखता है कि आपका टेस्‍ट लिया जा रहा है, या आपका काम ठीक नहीं होगा तो निकाल दिया जाएगा, उसका पैसा नहीं दिया जाएगा. प्रबंधन नए पत्रकारों को सिर्फ बेवकूफ बनाकर अपना काम निकाल रहा है.

पिछले दिनों पुलिस ने एक स्‍कोडा गाड़ी से 65 लाख रुपये की नकदी पकड़ी थी, उससे भी इस समूह का संबंध होने की चर्चा है. संपादक के रवैये से कई पत्रकार और आपरेटर काम छोड़कर चले गए हैं. सवाल अखबार निकालने का नहीं बल्कि उसके लिए अपनाए जा रहे तरीके का है. कुछ दिन काम कराकर पत्रकारों को छला जा रहा है. रायपुर में जैसे अखबार निकालकर दलाली करने का दौर चल पड़ा है. पत्रकारों को शिकार बनाकर संपादक-मालिक अपने काम निकाल रहे हैं.

कुछ समय पूर्व लोगों के अरबों रुपये लेकर फरार हुए ‘नेशलन लुक’ के मालिक-संपादक राजेश शर्मा अभी भी फरार है, जबकि उसके यहां काम करने वाले दर्जनों पत्रकार बेरोजगार हो चुके हैं. यह शख्‍स भी अखबार का दबाव बनाकर अपने उल्‍टे-सीधे कामों को अंजाम दे रहा था. जिस अमित अग्रवाल के मकान में राजेश शर्मा अपना चैनल चला रहा था, अब उस अमित अग्रवाल ने भी ‘ट्रू सोल्‍जर’ नाम से एक सांध्‍य दैनिक प्रकाशित करना शुरू कर दिया है. अब यह पत्रकारों का कितना भला करेंगे भगवान जाने.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. raghunaath sahu

    June 8, 2011 at 8:05 am

    aise bevkoof banane wale akhbaar maliko ko samay rahte sabak sikhane ki zarurat hai…..aur mujhe jaha tak jaankari mili hai ki inki khud ki koi printing unit bhi nahi hai inke kai stoff bhi atyant hi nimn darze ke hai….yaha tak ki print line me bhi galat jaankari daali ja rahi hai….kyunki akhbaar ka office jaha hai jaha se prakashit kiya ja raha hai….uski jagah bairan baazar ka pata print hai aisa kyu….aur bhi mamle samne aayenge….jo aise tathakathit akhbaar navisho ki pol kholenge

  2. ajeet kumar

    June 10, 2011 at 11:52 am

    ye bilkul sahi nahi hai patrkaro k sath is tarah ki harkat band honi chahiye….bombay se aaye kal k chhokre ko chhattisgarh ki patrkarita ki ABC bhi nahi maaloom aur vo chala hai dopahar ka akhbaar nikalne …akhbaar nikalne me koi burai nahi hai…par akhbaar me sahi logo ka hona jaruri hai…nahi to chandakhoro aur dalalo k sath to aise printing sansthano ko duba dega….samay rahte prabandhan jaag jaaye to acchha rahega….nahi to HINDUSTAAN news cnl k daftar sarike chhape padne me der bhi nahi lagegi…

  3. shailesh sharma

    September 29, 2011 at 1:28 pm

    aap ki baate sahi hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...