Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राष्ट्रीय सहारा के बनारस संस्करण का भव्य विमोचन

वाराणसी : हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के वाराणसी संस्करण का शुभारम्भ रविवार को नगर के गण्यमान्य जनों की उपस्थिति तथा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ।

वाराणसी : हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के वाराणसी संस्करण का शुभारम्भ रविवार को नगर के गण्यमान्य जनों की उपस्थिति तथा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ।

‘राष्ट्रीय सहारा’ के लोकार्पण व विमोचन समारोह के दौरान पूरा परिवेश गीत, संगीत, शुभाशीषों, शुभकामनाओं व बधाइयों से लगातार अनुगूंजित होता रहा। सहारा इंडिया परिवार के इस प्रकाशन से अभिभूत काशी के प्रकांड पण्डितों ने राष्ट्रीय सहारा के पुष्पित पल्लवित होने व मीडिया के क्षेत्र में गौरव हासिल करने का आशीर्वाद दिया। सूबे व शहर की विशिष्ट हस्तियों ने काशी से प्रकाशित राष्ट्रीय सहारा के प्रथम अंक का विमोचन किया। ‘राष्ट्रीय सहारा’ हिन्दी दैनिक विमोचन समारोह का आयोजन चौका घाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में किया गया। अखबार के विमोचन के अवसर पर सहारा इंडिया मीडिया के एडीटर और न्यूज डायरेक्टर श्री उपेंद्र राय ने सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक एवं प्रबंध कार्यकर्ता माननीय सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा का संदेश पढ़ा।

सहाराश्री ने अपने संदेश में कहा है कि हमारे समाचार पत्र का उद्देश्य व्यवसायिक लाभ के बजाए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उम्मीद है कि अखबार सार्थक भूमिका निभाएगा। शहर के आमजन से लेकर बुद्धिजीवियों व अन्य वर्ग के तमाम काशीवासियों को लम्बे समय से बनारस की सरजमीं से ‘राष्ट्रीय सहारा’ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशन का इंतजार था। रविवार को यह इंतजार खत्म हो गया।

सहारा इंडिया परिवार के सहारा न्यूज नेटवर्क के राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक के विमोचन समारोह में सुर सरगम की गंगोत्री प्रवाहित हो रही थी। शहनाई से प्रस्फुटित सुरों की खनक परिवेश को खुशनुमा बना रही थी। उस्ताद मुमताज अली व उनके साथी सहयोगियों ने शहनाई पर सुरों की अठखेलियां कर परिवेश को झंकृत कर दिया। शंखवादक राम जनम योगी ने शंखनाद कर प्राचीनकाल की संस्कृति से परिवेश को जोड़ा। शंखनाद करीब 20 मिनट तक अनवरत जारी रहा। शंखनाद सुन कर श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से परिवेश अनुगूंजित हो उठा। विमोचन समारोह में प्रवेश करते ही आगंतुको के स्वागत को उत्सुक हाथ जोड़े खडे कर्तव्ययोगियों की श्रृंखला काशीवासियों के दिलों को छू गयी। सभागार में प्रवेश करते ही शहनाई की स्वरलहरियों से माहौल खुशनुमा था।

अतिथियों के मस्तक पर हल्दी चंदन का टीका शोभायमान हो रहा था। दोपहर उच्च न्यायालय के जस्टिस रवीन्द्र सिंह, एडिटर एवं न्यूज डायरेक्टर उपेन्द्र राय, समूह सम्पादक रणविजय सिंह, सहारा इंडिया के मीडिया के प्रशासनिक प्रमुख एवं एस एन बी के संपादक विजय राय, महापौर कौशलेन्द्र सिंह, समूह सम्पादक उर्दू अजीज बर्नी, नागेश्वर राव, कुटुम्ब शास्त्री, वीरभद्र मिश्र, प्रोफेसर बी एम शुक्ल, सहारा इंडिया वाराणसी जोन के प्रमुख बच्चा झा व अन्य विशिष्टजनों ने ‘राष्ट्रीय सहारा’ का विमोचन किया।

पद्म विभूषण छन्नू लाल मिश्र ने शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए कहा कि पत्रकारिता में जनकल्याण की भावना होनी चाहिए। विमोचन के दौरान शहर के प्रबुद्धजनों से लेकर खास-ओ-आम ने सहारा इंडिया परिवार को खुले दिल से बधाई, शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिए। इस दौरान उच्च न्यायालय के जस्टिस रवीन्द्र सिंह, पर्यावरणविद नागेश्वर राव, कुटुम्ब शास्त्री, महापौर कौशलेन्द्र सिंह, शिक्षाविद वीरभद्र मिश्र, प्रोफेसर बीएम शुक्ल, एम पी चतुर्वेदी सहित तमाम विशिष्टजनों ने शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शहर शाही इमाम मौलाना हाफिज कारी हसीन अहमद, डा. अकबर अली (हज संयोजक), हाजी दीवान साहेब जमा, अहमद आजमी, वहीदुल्लाह खां सईदी, मौलाना अब्दुल रहमान जियाई, जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, डीआईजी प्रेम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (नगर) अटल कुमार राय, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीनाथ शुक्ल, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, विधायक अब्दुल समद, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह, डा. एस के अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राम गोपाल मोहले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अरविन्द किशोर राय आदि मौजूद थे।

साभार : राष्ट्रीय सहारा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vineet kumar

    November 15, 2010 at 6:05 am

    शुरुआत की लाइनों को पढ़कर धक्का लगा कि भड़ास की भाषा ऐसी कैसी हो गयी,फिर जब साभार राष्ट्रीय सहारा लिखा देखा नीचे तो तसल्ली हुई।..

  2. pradeep srivastava

    November 15, 2010 at 9:06 am

    भाई स्नेह रंजन जी बधाई,
    राष्ट्रिय सहारा आप के मार्ग दर्शन में दिन दूनी -रात चौगुनी
    उन्नत करे ,यही हमारी अभिलाषा है.
    प्रदीप श्रीवास्तव
    निज़ामाबाद (आन्ध्र प्रदेश)

  3. meenakshi srivastava,,,deshbandhu

    November 15, 2010 at 2:12 pm

    heartiest congratulations………………

  4. dhirendra pratap singh

    November 15, 2010 at 4:20 pm

    sudheer bhaiya ko hardik badhai.kamna h ki aap logo ki mehnat se sahara purvanchal ke aakash me chha jaye—-dhirendra from dehradun uttrakhand

  5. humari bhadas

    November 15, 2010 at 11:55 pm

    rastriya sahara unnti kare ……. yahi haumri kamna hai…

  6. prashant tripathi varanasi

    November 16, 2010 at 3:06 am

    rashtriya sahara banaras ke patrkarita ko naya ayam dega …………….prashant tripathi. varanasi

  7. UPENDRA RAI

    November 16, 2010 at 4:57 am

    उपेन्द्र जी,
    बहुत बहुत बधाई। ummid hai कि आपके नेत्रित्व में सहारा जल्द ही ऊचाइयो को छू लेगा।
    उपेन्द्र नाथ राय
    मो न ०९४५२२४८३३०

  8. anurag mishra

    November 16, 2010 at 5:42 am

    bhadhai ho bhadhai………

  9. dhanish sharma

    November 16, 2010 at 8:07 am

    all the best.

  10. Bharat Sharma

    November 16, 2010 at 1:15 pm

    Banaras ki galiyo me ab hindustan ki awaj goojne ke liye shri sneh ranjan ji ko haardik badhai

    Bharat Sharma
    raj Express Bhopal .mp.

  11. jagdeep yadav

    November 21, 2010 at 5:19 am

    Heartiest congratulations………………

  12. jagdeep yadav

    November 21, 2010 at 5:20 am

    स्नेह रंजन जी बधाई,
    राष्ट्रिय सहारा आप के मार्ग दर्शन में दिन दूनी -रात चौगुनी
    उन्नत करे ,यही हमारी अभिलाषा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...