राष्ट्रीय सहारा, वाराणसी का नया यूनिट हेड महेशचंद्र लोहानी को बनाया गया है. वे अमर सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें रमेश अवस्थी को सस्पेंड किए जाने के बाद कानपुर का यूनिट हेड बना दिया गया है. अमर सिंह ने कानपुर में यूनिट हेड के रूप में ज्वाइन कर लिया है. श्री लोहानी कारपोरेट आफिस, नोएडा में चीफ एकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे.
गौरतलब है कि उपेंद्र राय के खास माने जाने वाले कानपुर के यूनिट हेड को दो दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया था. उनकी जगह बनारस से अमर सिंह का तबादला कानपुर यूनिट हेड बनाकर कर दिया गया था, जिसके बाद से बनारस में यूनिट हेड का पद खाली चल रहा था. अमर सिंह इसके पहले भी कानपुर में रह चुके हैं. हेड स्वतंत्र मिश्रा ने लोहानी को बनारस का यूनिट हेड बनाने का निर्णय लिया. संभावना है कि एक दो दिन में लोहानी बनारस में ज्वाइन कर लेंगे.












s.n.jha
July 25, 2011 at 7:22 am
lohani ji ko bahut mubarkbad
Raju Singh Maurya
July 25, 2011 at 5:39 pm
you are welcome in Varanasi sir…..
Maurya Sewa Samiti…
Madan Singh kushwaha
August 5, 2011 at 12:41 pm
kashi men apaka swagat hai