Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राष्‍ट्रीय सहारा, वाराणसी में ड्रेस कोड और कोड ऑफ कंडक्‍ट लागू

राष्ट्रीय सहारा वाराणसी से एक खबर है कि यहां भी हेड ऑफिस की तरह ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को पैंट-शर्ट-टाई पहनने का हुक्मनामा जारी किया गया है। तत्संबंधी 16 सूत्री हुक्मनामा वाराणसी आ चुका है। ड्रेस कोड लागू होने के साथ ही बिना हेलमेट दुपहिया चलाने या फिर चार पहिया के आगे बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट बांधना अनिवार्य कर दिया गया है।

राष्ट्रीय सहारा वाराणसी से एक खबर है कि यहां भी हेड ऑफिस की तरह ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को पैंट-शर्ट-टाई पहनने का हुक्मनामा जारी किया गया है। तत्संबंधी 16 सूत्री हुक्मनामा वाराणसी आ चुका है। ड्रेस कोड लागू होने के साथ ही बिना हेलमेट दुपहिया चलाने या फिर चार पहिया के आगे बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट बांधना अनिवार्य कर दिया गया है।

सहारा के किसी ने भी भले ही वह चपरासी ही क्यों न हो, ऐसे किसी सदस्य को बिना हेलमेट या फिर बिना सीट बेल्ट के शहर के किसी भी कोने में, गली में, नुक्कड़ पर या कहीं भी देख लिया और दफ्तर रिपोर्ट कर दी तो कोई एन्क्वायरी नहीं, कोई पूछताछ नहीं सीधे सैलरी से दस प्रतिशत वेतन उड़ा दिया जाएगा। यह सर्कुलर तीन दिन पहले ही वाराणसी आया है।

पहले से ही दबाव में काम कर रहे लोगों के लिए यह अचंभे भरा हुक्मनामा है। यही नहीं अपशब्दों का प्रयोग करने पर भी दस फीसदी सैलरी उड़ाने का प्रावधान है। कल्चर्ड तरीके से बात करने पर ही पूरी पगार मिलने की बात कही गयी है। हुक्मनामे में आगे कहा गया है कि किसी से कोई रगड़ा हो तो मामला पहले विभागाध्यक्ष के पास जाना चाहिए। उनसे ही बात करनी होगी।

हुक्मनामे की कुछ शर्तें इस प्रकार हैं- धोती-कुर्ता-दुपट्टा या कुर्ता-पायजामा-चप्पल नाट एलाउड। यानी इसे पहनना है तो घर में पहनो। दफ्तर आना है तो ड्रेस कोड में आओ। यही नहीं समूह बनाकर घूमने-बतियाने पर भी रोक है। यानी कार्यालय में धारा 144 जैसे माहौल में अपना काम करते दिखो। मतलब बिल्‍कुल स्‍कूल के शालीन बच्‍चों की तरह कार्यालय में पेश आओ, अगर शोर करते, बदमाशी करते या स्‍कूली बच्‍चों वाली कोई शरारत करते नजर आए तो आर्थिक दंड तय।

कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे तानाशाही वाला कदम करार दिया है। एक तो छुट्टियां मिलती नहीं दूसरी ओर काम का दबाव इतना कि अनेक लोग भागने-पराने के मूड में हैं। बेकार की गपशप अब सहारा वाराणसी में पुराने दिनों की बातें हो जाएंगी। मजे की बात यह कि प्रसार व्यवस्थापक टीबी सिंह पर कभी भी ड्रेस कोड कहीं भी लागू नहीं हुआ, न अमर उजला, न आज, न पायनियर और न हिंदुस्तान में।

अब टीबी सिंह को काली पैंट, झक सफेद शर्ट और सहारा की काली टाई पहननी होगी। टाई तो उन्होंने कभी लगाई नहीं और शर्ट भी हमेशा बाहर करके ही पहनते हैं। ड्रेस कोड लागू होने के बाद टाई-पैंट पहने टीबी सिंह को देखना दिलचस्प होगा। जागरण के प्रसार व्यवस्थापक राजेश यादव, हिंदुस्तान के प्रसार व्यवस्थापक सी पी राय और अमर उजाला के नेशनल हेड प्रसार यादवेश कुमार के लिए टी बी सिंह को टाई-शर्ट-पैंट-बूट पहने जेंटलमैन बने टीबी सिंह को देखना अचंभे से कम न होगा। साभार : पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. EK SUBHCHINTAK

    March 28, 2011 at 5:44 am

    Bau Sb….
    Ab to Kare k hi padi ………;)
    😉

  2. Rishi

    March 28, 2011 at 7:29 pm

    SAHARA KO KHABRON SE KAM, AUR NAUTANKI SE KUCH JADA HI LAGAO HAI. YE KOI NAI BAAT NHI, PATNA OFFICE ME BHI YE NAATAK AKSAR DIKHAI DETA HAI

  3. EK SUBHCHINTAK

    March 29, 2011 at 7:49 am

    Bau Sb . !!! सी पी राय Jee wait kar rahe hai iska !!!!!!!! 😉

  4. sanjay

    March 30, 2011 at 2:50 pm

    sahara me yehi sab hota hai
    kabhi kabhi patna me bhi hona chahiye

  5. Sushil Mishra

    April 1, 2011 at 6:36 pm

    Sahara wale ab sathiya gaye hain, Lagta hai ab unka business thapp hota ja raha hai. Falswaroop iski bhadas Karmachariyon par nikali ja rahi hai.

  6. duggal

    April 21, 2011 at 9:21 am

    yaha to yahi sab nautanki hi chalti hai kam to kuch hota nahi

  7. kumar kalpit

    June 23, 2011 at 11:38 pm

    YASHWANT JEE YAH TUU HONA HEE THA . AARE JB VE AMITABH BACHCHAN, VESHWARYA RAI, T.N.SHESHN ,RAJ BABAR AUR BHARATIY KREKAT TEEM KO WARDEE PANA KAR SAHARA PRANAAM KARA LIYA TUU VARANSHEE RASHTRYA SAHARA KE LOG KISH KHET KEE MOOLEE HAI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...