गोरखपुर से प्रकाशित राष्ट्रीय सहारा के सलेमपुर ब्यूरो से खबर है कि दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में विनय कुमार राय एवं रोहित कुमार शामिल हैं. ब्यूरोचीफ के रवैये से परेशान होकर विनय कुमार ने सहारा को बाय कहा है. उन्होंने अपनी नई पारी सलेमपुर में ही दैनिक जागरण से शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. विनय सहारा में सेकेंडमैन के रूप में काम कर रहे थे.
विनय के अलावा रोहित ने भी सहारा से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने किसी दूसरे अखबार में ज्वाइन नहीं किया है. बताया जा रहा है कि पत्रकारिता की उच्च शिक्षा हेतु इन्होंने सहारा को प्रणाम बोला है. ये काफी समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे.
मौर्य टीवी, पटना से खबर है कि वीडियो एडिटर आशुतोष को हटा दिया है. आशुतोष काफी समय से मौर्य टीवी के साथ जुड़े हुए थे. आशुतोष अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.












biharibabu4all
August 29, 2011 at 9:34 am
वीडियो एडिटर आशुतोष nahi video reporter ( stringer)
ANAND PRAKASH
August 30, 2011 at 3:41 pm
ashutosh ko hataya jana kaafi dukhad hai main sapne mein bhi ashutosh ke baare mein galat nahi soch sakta maurya ne ek bhavishya ka umda reporter kho diya hai.