Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

राहुल गांधी नहीं मधु लिमये को याद कीजिए

आज जब सोनिया गांधी की बीमारी के बरक्स राहुल गांधी की ताजपोशी की खबर मीडिया, खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में धुआंधार तरीके से चलाई जा रही तो बरबस मधु लिमये याद आ गए। सन 1985 में मधु लिमये एकमात्र आवाज थे जिन्होंने दल बदल विरोध कानून का विरोध किया था। उस वक्त बिल के समर्थकों ने यही दलील थी कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के लगातार दल बदल से संविधान की मूल आत्मा की हत्या हो रही है…एक ऐसी राजनैतिक अपसंस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है जो सिर्फ और सिर्फ सत्ता को लक्ष्य में रखकर काम करती है।

आज जब सोनिया गांधी की बीमारी के बरक्स राहुल गांधी की ताजपोशी की खबर मीडिया, खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में धुआंधार तरीके से चलाई जा रही तो बरबस मधु लिमये याद आ गए। सन 1985 में मधु लिमये एकमात्र आवाज थे जिन्होंने दल बदल विरोध कानून का विरोध किया था। उस वक्त बिल के समर्थकों ने यही दलील थी कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के लगातार दल बदल से संविधान की मूल आत्मा की हत्या हो रही है…एक ऐसी राजनैतिक अपसंस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है जो सिर्फ और सिर्फ सत्ता को लक्ष्य में रखकर काम करती है।

जिस में सांसदों या विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है। देश के मतदाताओं के साथ धोखा हो रहा है, किसी दल या व्यक्ति विशेष को मत के मार्फत अपना समर्थन देता है देश का मतदाता। यह एक ऐसा आवरण था, दलीलों की ऐसी श्रृंखला थी जिसकी बुनियाद में बार-बार संविधान की मूल आत्मा का प्रश्न उच्चारित हो रहा था।

आखिर में वही हुआ, सत्ता का बहुमत जिसके पक्ष में था। संविधान में 52वां संशोधन कर दल बदल के विरोध में कानून पारित कर दिया गया। नतीजा क्या हुआ? सियासी दलों से लुप्त आंतरिक लोकतंत्र क्या संविधान की रूह की हिफाजत कर पा रहा है? क्या सियासी दलों में कुनबों और परिवारों का वर्चस्व लोकतंत्र के हित में है? सौ में 66 आवाज उठाएं तो बात बने वरना गए काम से। ना तौ नौ मन तेल होती है और ना ही राधा नाचती है। नतीजतन, दलों में कुनबों या परिवार की वर्चस्व स्थापित हो चुका है। शायद ही कोई दल इस से बरी है।

भले आरोप सत्ता में रहने की वजह से कांग्रेस पर ज्यादा चस्पा हो पर क्या समाजवादी पार्टी या दूसरा कोई दल, दल में आंतरिक लोकतंत्र का दावा कर सकता है। क्या भारतीय जनता पार्टी यकीनी तौर पर कह सकती है कि उसके नेतृत्व के फैसले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई दखल नहीं रहता? क्या नीतीश कुमार स्वीकार करेंगे कि जनता दल यूनाइटेड को बिहार में अपने मर्जी से नहीं हांक रहे? मुखालिफ आवाज को बाहर का रास्ता नहीं दिखा रहे हैं? आज हर पार्टी में एक गैरमौजूद शक्ति हुक्म चलाती है, जिसे आला कमान कहा जाता है। जो पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर हर फैसलों पर मुहर लगाता है, मर्जी चलाता है।

आज राहुल गांधी के बहाने देश का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया फिर से एक बड़े सवाल का सतही हल तलाशने की कोशिश में जुटा हुआ है। बेवजह चीख रहा है। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि 1985 में तो दूरदर्शन का सेटेलाइट वर्सन भी महज तीन साल का था। पर बुजुर्ग पत्रकारों को क्या हो गया है? जो चैनल्स के रहनुमा बने हुए हैं। राहुल गांधी को लेकर हायतौबा इसी बात को लेकर है क्या यह कवायद राहुल बाबा की सियासी जमीन को अंदाजने की पहल भर है?

अलबत्ता तो राहुल गांधी को लेकर सवाल इस वक्त तो कम से कम नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वक्त बेहद नाजुक है। सवाल तो यह है कि इतिहास के भ्रमों से कब देश का मीडिया बाहर निकलेगा? कब समझेगा अपनी जिम्मेदारी को? यदि सवाल उठाया भी जाना चाहिए तो सवाल ये हो कि क्यों सियासी दलों में किसी परिवार, व्यक्ति या कुनबे का वर्चस्व स्थापित हो चुका है?

सुमंत भट्टाचार्य

क्या यह वक्त एक बार फिर से मधु लिमये की आवाज को उठाने का नहीं है? क्यों ना बात की जाए, दल बदल कानून से देश में लोकतंत्र ने क्या पाया और क्या खोया?

लेखक सुमंत भट्टाचार्य न्‍यूज एक्‍सप्रेस चैनल में एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Anil Pande

    August 6, 2011 at 6:25 am

    राजमाता सोनिया गाँधी को क्या भारत के डाक्टरों पर भरोसा नहीं था ? क्या भारत में उनका इलाज नहीं हो सकता था ?

    मतलब , अब भी इस देश के डाक्टरों पर भरोसा नहीं किया जा सकता .

    UPA अध्यक्ष को अपनी बीमारी देश को बताने में क्या तकलीफ थी ?

    सार्वजनिक पद पर रहने वाली इतालवी मूल की इस महिला को इतनी गोपनीयता की आवश्यकता क्यों पड़ रही है ?

    क्यों सोनिया गाँधी को अब भी भारतवासियों पर विश्वास नहीं हो रहा है ?

    २८ फ़रवरी १९३६ को switzerland के लोकार्नो में नेहरु जी की पत्नी कमला नेहरु पंडित की टीबी से मौत हुई. उनके इलाज के बारे में पूरा देश जानता था .

    धन्य हैं वो लोग जो उनके स्वास्थ्य की कामना किये जा रहे हैं , जिन्हें पता नहीं कि सोनिया जी को हुआ क्या है .

    महान हैं इस देश के अख़बार और चैनल चलाने वाले, जो इन सवालों को नज़रंदाज़ कर “अन्दर की खबर दिखाने” का ढोल पिटते रहते हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...