बिहार-झारखण्ड का सर्वाधिक लोकप्रिय न्यूज चैनल मौर्य टीवी लगातार सातवें हफ्ते भी क्षेत्रीय चैनलों में नम्बर वन की पोजिशन हासिल किये हुए है, जो किसी भी क्षेत्रीय चैनल के लिए एक रिकार्ड हैं। मौर्य टीवी के निदेशक मनीष झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बिहार और झारखण्ड के दर्शकों के सहयोग और प्यार का परिणाम है कि मौर्य टीवी लगातार सात हफ्ते से नम्बर वन की पोजिशन पर कायम हैं।
इसके लिए उन्होंने पूरे बिहार झारखण्ड के दर्शकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपने चैनल के मित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मौर्य परिवार के अथक प्रयास से यह संभव हुआ है। मनीष झा ने बताया कि मौर्य टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम बाहुबली, सुनैना, मुसाफिर जायेगा कहां, चलते-चलते, खास मुलाकात, मौर्य 8 पीएम सर्वाधिक देखे व सराहे जा रहे हैं।
मनीष झा ने बताया कि अब हमलोगों की फोकस अब उत्तर प्रदेश पर भी होगा। वहाँ मौर्य का प्रसारण शुरू हो चुका है। श्री झा ने कहा कि बिहार और झारखण्ड के दर्शकों ने हमें लगातार नम्बर वन बनाकर हमलोगों के उपर बड़ी जिम्मेदारी डाल दी है। हम इसे बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि मौर्य पर डक्यूमेन्टरी फिल्मों की एक श्रृखंला का प्रसारण शुरू हुआ है। इसके अलावा प्रकाश झा द्वारा लिखित भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी धारावाहिक ‘सुनैना’ का भी प्रसारण शुरू हो चुका है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। प्रेस रिलीज












biharibabu
September 1, 2011 at 9:25 am
yaswant ji paid news accha hai aapka. dil ki baat prakash ke saath aur maurya 8 pm kab ka band ho chuka. aur kaise jhol jhal karke no. 1 hai ye media ke log jante hain aap kyun aisa likh rahe hain. kitne paise mile aapko ye likhne ka.
ajit
September 2, 2011 at 8:09 am
पहले चैनल मौर्य टीवी न्यूज नहीं है …..