Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

लाइव इंडिया में सस्पेंस कायम- सुधीर चौधरी का क्या होगा!

लाइव इंडिया न्यूज चैनल में सस्पेंस गहरा हो गया है. लोग बेचैन हैं. कर्मी परेशान हैं. वेंडर हैरान हैं. काम करने वालों को तनख्वाह की प्राब्लम हो रही है तो वेंडर्स को पैसे न मिलने से परेशानी हो रही है. सुधीर चौधरी का रुटीन ब्रेक हो चुका है. वे न प्राइम टाइम पर टीवी में नजर आते हैं और न ही पहले जैसा कामधाम देख रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि चैनल के मालिक दीवान ने चैनल से पिंड छुड़ाने या फिर चैनल को नए हाथों में देने का मन बना लिया है.

लाइव इंडिया न्यूज चैनल में सस्पेंस गहरा हो गया है. लोग बेचैन हैं. कर्मी परेशान हैं. वेंडर हैरान हैं. काम करने वालों को तनख्वाह की प्राब्लम हो रही है तो वेंडर्स को पैसे न मिलने से परेशानी हो रही है. सुधीर चौधरी का रुटीन ब्रेक हो चुका है. वे न प्राइम टाइम पर टीवी में नजर आते हैं और न ही पहले जैसा कामधाम देख रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि चैनल के मालिक दीवान ने चैनल से पिंड छुड़ाने या फिर चैनल को नए हाथों में देने का मन बना लिया है.

चैनल पर हर महीने करोड़ों रुपये फूंकने वाले एचडीआईएल प्रबंधन को न्यूज चैनल खोलने का कोई लाभ नहीं दिख रहा है. जिन सरकारी और गैर-सरकारी विभागों के उत्पीड़न-उगाही से एचडीआईएल प्रबंधन पहले से परेशान था, वहां से वे लोग आज भी परेशान है. उल्टे कई नए दुश्मन पैदा हो गए हैं. मुंबई में टीवी9 चैनल साल भर से एचडीआईएल के खिलाफ मुहिम चला रहा है और खबरें दिखा रहा है. ऐसे में एचडीआईएल प्रबंधन को सूझ नहीं रहा है कि वह लाइव इंडिया न्यूज चैनल का क्या करे. इस चैनल पर पांच करोड़ से ज्यादा हर महीने जा रहा है पर मिल कुछ नहीं रहा है.

चैनल को प्राफिट में लाने के लिए सेल्स व मार्केटिंग में जो बंदे लाए जाते हैं, उनसे सुधीर चौधरी की बन नहीं पाती और अंततः सेल्स व मार्केटिंग के प्रोफेशनल बंदे चल नहीं पाते. सूत्रों का कहना है कि एचडीआईएल प्रबंधन ने सुधीर चौधरी को कह दिया है कि वह एडिटोरियल कंटेंट देखें, सीईओ के रूप में किसी और को लाया जाएगा. इस प्रस्ताव पर सुधीर चौधरी राजी नहीं हैं. सुधीर चौधरी की कुर्सी फिलहाल एडिटर इन चीफ और सीईओ की है. जानकारों का कहना है कि सुधीर चौधरी इतनी आसानी से लाइव इंडिया का पिंड नहीं छोड़ने वाले. उनके पास एचडीआईएल के कई गहरे राज हैं और उनके दिल्ली में सरकारी मंत्रालयों में अच्छे जुगाड़ संपर्क है. एचडीआईएल भी नहीं चाहता सुधीर चौधरी को झटके में बाहर करके या किनारे करके अपना दुश्मन बनाना. इसीलिए दोनों पक्ष धीमी चाल चल रहे हैं. इन तनाव व परेशानी के दिनों में भी सुधीर चौधरी अपना पीआर चमकाने का काम जारी रखे हुए हैं. कुछ पीआर वेबसाइटों पर सुधीर चौधरी ने अपने इंटरव्यूज छपवाकर अपना महिमामंडन और बखान कराया है.

कोशिश है कि एचडीआईएल प्रबंधन तक अच्छे संकेत और मैसेज जाएं जिससे उन्हें आगे भी कांटीन्यू कराया जा सके. सूत्रों के मुताबिक लाइव इंडिया में तख्तापलट की तैयारी है. पर यह तय नहीं है कि यह कब होगा और किस तरह होगा. इस बीच, खबर है कि लाइव इंडिया के वेंडरों ने अपना पैसा निकालने के लिए पुलिस का सहारा लिया. जिन लोगों की गाड़ियां किराये पर लाइव इंडिया में चलती हैं, उन्हें बहुत दिनों से पैसा नहीं मिला है. वे लोग जब पैसा मांगते मांगते थक गए तो आखिरकार थक हारकर पुलिस के पास चले गए. पुलिस ने लाइव इंडिया आफिस में प्रवेश कर पूरे मामले की जानकारी ली और प्रकरण निपटाने की सलाह दी.

उधर, लाइव इंडिया में काम करने वाले मीडियाकर्मी सबसे ज्यादा परेशान हैं. सबको अपने भविष्य की चिंता सता रही है. हर कोई एक दूसरे से जानना चाह रहा है कि लाइव इंडिया में आगे क्या होगा. पर किसी के पास इसका सटीक जवाब नहीं है. उधर, सुधीर चौधरी अपने खास लोगों से यही कहते फिर रहे हैं कि कहीं कोई टेंशन या दिक्कत नहीं है. जो कुछ भी थोड़ी बहुत परेशानी है, वह जल्द ही दूर हो जाएगी और उसके लिए किसी अन्य स्टाफ को परेशान होने की जरूरत नहीं है.

—इसको भी पढ़ सकते हैं—

लाइव इंडिया न्यूज चैनल के लोग मुश्किल में, अफवाहों ने जोर पकड़ा

अगर आपको भी लाइव इंडिया के अंदरखाने चल रही उथल-पुथल और एचडीआईएल के हालात के बारे में कुछ जानकारी है तो अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए कह सकते हैं या फिर [email protected] के जरिए मेल कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jagan editor

    October 21, 2011 at 8:29 pm

    Dekho Bhai Channel chalana hai to aaj se hi socho ki channel start hua hai. piche jo karm kiye ho use bhul kar aage ki socho.

  2. ravigangwar

    October 13, 2011 at 3:50 pm

    Editorial me 90 % Nakara aur ghatiya sttaf hai.Z, NDTV aj tak sahit doosre channel jin khabro ko chala dete hai we khabre LIVE INDIA ke liye chalane layak nahi hoti hai. Sudhir ji channel Band hua to aapki market bhi kharab hogi .

  3. raja

    October 13, 2011 at 4:35 pm

    लाइव इंडिया का भविष्य तो वॉइस ऑफ इंडिया हैं। भाई साहब समझ लो कान खोलकेर आँख फाड़कर बात अंदर की हैं अभी से ही कोई सेटिंग बन रही हैं तो ऐसे भाग जाओ जैसे भागते भूत की लंगोटी हाथ में आ गयी हैं । में तो आप सब पत्रकार बंधुओं के हित की बात कह रहा हूँ आगे आपकी मर्जी हैं लेकिन खबर अंदर की हैं।

  4. amar anand

    October 15, 2011 at 8:07 am

    ravi gnagwar ji ya to aap nire murkh hain ya fir soordaas hain jis cheez ki koi jankari na ho uske baare me munh kholne bhi gunah hai. behad kam resources me kaam kar ke yahan ke unhi efitorial staff ne use trp me 10 se uparpahunchaya hai, jinke 90 % ka aap nakara bata rahe hain. kyaa aap sabko apne jaisa hi samajhte hain.

    hum bulad hosle wale log hain.

    muddai lakh chahe to kya hota hai.
    wai hota hai jo manzoore khuda hota hai.

    Amar Anand

  5. कुलदीप

    October 16, 2011 at 6:53 am

    भूत और बरबादी की खबरे दिखाकर लाइव इंडिया टीआरपी में 10 से ज्यादा पहुंचा था. लेकिन रामदेव प्रकरण और अन्ना हजारे के आंदोलन पर लाइव इंडिया ने टॉप के चैनलों से ज्यादा नंबर हासिल किए..ये भी काबिल- ए- गौर है…तो अपना ज्ञान अपने पास रखो…चैनल भावनाओं से नहीं प्लानिंग से चलता है….आप जैसे लोग लाइव इंडिया की सफलता पता नहीं पा रहे हैं…इसीलिए लोगों को हतोत्साहित कर रहे हैं…

  6. jay

    October 18, 2011 at 1:21 am

    kuchh nahi hoga chhanel ka..ye to bas sudhir jee ko kinare karne ki sajish hai.

  7. UMA NITU

    October 25, 2011 at 11:36 pm

    LIVW INDIA KA MI MARATHI TV KE STRINGER KO 8 MAHINE SE PASIOE NAHI …UNKI DIWALI BHI ANDHERE GAYI…

  8. The next Gen Journo

    October 30, 2011 at 3:42 am

    Ravi Ji, Kya aap Live India ke Editor ya EP banna chahte the..or ban nahinpaye.. Isiliye aisi vyarth baaten likh rahe hain.Agar aap Journalist hain.. Toh fir ye baaten aapko shobha nahin detin… Mass Comm.. main aapko Target Audience padhaya zaroor gaya hoga.. ya apne bunk maar liya hoga class se… Achcha hai Aap Judge nahin bane.. warna.. aise hi DESH ke 90% logon ko NAKARA.. keh dete…Thank GOD.

    Raja ji… Aapke sujhaw kayaron wale lagte hain…kab tak bhagte rahoge… bhagne wale KAYAR hote hain…

    HUM JAHAZ ke PANCHI NAHIN..JO DOOBTE WAQT UD JAYEN…
    SHERO ki MAANDON main jhanknen ki koshish na karen…

    GOD BLESS YOU BOTH WITH POSITIVE ENERGY

  9. Rahul

    October 30, 2011 at 2:30 pm

    ye saale live india ke senior log sab chor hai saalo ne staff ki diwali toh manwa di lekin hum sab logo ki marwa di……..

    koi hum sab ko bhi paise dilwa do taki hm log bhi diwali mana le…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...