एनडीटीवी का खोजी पत्रकार बनकर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले एक शख्स को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शैलेंद्र अनंत सिंह नाम के इस शख्स के पास से एनडीटीवी के लेटर पैड पर सीनियर एडिटर अभिज्ञान के हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र भी मिला है. उक्त फर्जी पत्रकार ने पुलिस के सामने फर्जीवाड़े बात कबूल भी की है.
शैलेंद्र अनंत सिंह नाम का यह शख्स एनडीटीवी का खोजी पत्रकार अरुण सक्सेना बनकर लोगों से अपना परिचय कराता था. यह देहरादून के एक महंगे होटल में दो हजार रुपये प्रतिदिन के किराए के कमरे में रहता था. जिससे लोग प्रभावित होते थे. इसी तामझाम की आड़ में यह कई लोगों को संचार इंडिया लिमिटेड का मोबाइल चार्जर मशीन लगाने को कहता, इसकी एवज में यह लोगों से एडवांस चेक साइन कराकर तथा उसे मनमाने ढंग से रकम भरकर खातों से पैसे निकाल लेता था.
अरुण नाम से इसने हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की. लोगों को तमाम तरह के सब्जबाग भी दिखाता था. एनडीटीवी जैसे चैनल का पत्रकार होने के नाते लोग इस पर जल्दी से विश्वास भी कर लेते थे. जब कई लोगों को इसने ठग लिया तब कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने जब इसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तब इसने फर्जीवाड़े की बात कबूल कर ली. इसने यह भी मान लिया कि वह फर्जी तरीके से खुद को एनडीटीवी का पत्रकार बताता था.












shailesh mishra
July 11, 2011 at 7:06 pm
ek aisa hi chor bundelkhand ke jhansi me hai ndtv ne kya use kamane ko chhoda hai ya kamal bhai ke rahmo karaam par yh thag kamaai kar raha hai apne ko bundelkhand ka chif batane wala