त्रिपोली। लीबिया में जारी हिंसक प्रदर्शनों की तस्वीर लेने पहुंचे समाचार चैनल अल जजीरा के एक कैमरामैन की बेनघाजी के निकट हत्या कर दी गई। समाचार चैनल अल जजीरा के मुताबिक अली हसन अल जबर की शनिवार को उस समय हत्या कर दी गई जब वह बेनघाजी के निकटवर्ती स्टेशन से शनिवार को वापस लौट रहे थे।
अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उनके साथ उनका एक सहयोगी भी यात्रा कर रहा था। अल जबर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अल जजीरा ने एक बयान जारी कर इस निर्मम हत्या की कठोर शब्दों में निंदा की है। एजेंसी












raju
March 14, 2011 at 1:15 pm
sharandhajli