झांसी में एक स्ट्रिंगर और उसके साथियों पर पुलिस ने लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया है. यह मामला एक बसपा नेता ने दर्ज कराया है. मामले में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने स्ट्रिंगर और उसके एक साथी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. अन्य की तलाश की जा रही है.
बताया जाता है कि बसपा का सेक्टर प्रभारी संजय फाइटर का भूरा नामक युवक से विवाद हो गया था. भूरा कोचिंग का संचालन करता है. इसके बाद भूरा तथा दिलीप राव अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर संजय को समझाया. इसी दौरान इन लोगों के बीच विवाद बढ़ गया. जिसके बाद दिलीप राव और उनके साथियों ने संजय से मारपीट की. दिलीव राव के बारे में कहा जा रहा है कि वह सीएनईबी न्यूज चैनल का स्ट्रिंगर है. जबकि सीएनईबी प्रबंधन ने दिलीप राव को अपना स्ट्रिंगर मानने से इनकार कर दिया है.
यह घटना 23/24 मार्च की रात को घटित हुई. इसके बाद घायल बसपा नेता संजय ने झांसी के नवावाद थाने में लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने तत्काल मेडिकल मुआयना कराने के बाद बसपा नेता का रिपोर्ट दर्ज कर लिया. बसपा नेता ने आरोप लगाया है कि उसका सोने का चेन और तीन सौ रुपये पत्रकार दिलीप राव तथा उसके साथियों ने लूट लिया है.
पुलिस ने दिलीप राव और भूरा समेत पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 323 तथा 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. दिलीप राव तथा भूरा को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया. वैसे पुलिस ने भले ही लूट का मामला दर्ज किया हो परन्तु बताया जा रहा है कि यह विवाद लड़कीबाजी को लेकर हुआ था. बहरहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
हालांकि इस संदर्भ में सीएनईबी के सीओओ अनुरंजन झा का कहना है कि उनके चैनल का कोई भी रिपोर्टर या स्ट्रिंगर उत्तर प्रदेश के किसी जिले में कार्यरत नहीं है. कंपनी ने उनको अपनी भावी योजनाओं के क्रियान्वयन के चलते हटा दिया था.












anil
March 30, 2011 at 7:26 pm
kab tak chalta tera balck meling ka dhandha beta ab aya uut pahad ke neeche farji reporter
anil
April 2, 2011 at 8:58 pm
dilip raw apne aap ko cneb ka chaheta reporter batata tha or cneb ke naam se thano mai dalali karta tha aaj jab fas gaya to police wale bhi khus hai