Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं साहित्‍यकार धीरेन्‍द्र अस्‍थाना को छत्रपति शिवाजी पुरस्‍कार

मुंबई। वरिष्ठ कहानीकार और दैनिक राष्ट्रीय सहारा के मुंबई ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य धीरेन्द्र अस्थाना को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने छत्रपति शिवाजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया है। अस्थाना को 51 हजार रुपए का यह सम्मान उनके समग्र साहित्यिक लेखन को देखते हुए दिया गया है। मुंबई के सचिवालय जिमखाना के खचाखच भरे सभागार में अस्थाना को शॉल, श्रीफल, ट्रॉफी और 51 हजार रुपए की राशि का चेक महाराष्ट्र की संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती फौजिया खान ने प्रदान किया।

धीरेन्द्र अस्थाना की अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें उपन्यास, कहानी और साक्षात्कारों का समावेश है। उनकी कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं – गुजर क्यों नहीं जाता, देशनिकाला, हलाहल, उस रात की गंध, नींद के बाहर और रू-ब-रू। अस्थाना के अलावा आबिद सुरती, दिनेश ठाकुर, नारायण दत्त, सलिल सुधाकर, डॉ. आनंद प्रसाद दीक्षित और मनोज सोनकर समेत महाराष्ट्र के कुल 27 हिंदी सेवियों को भी इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किया गया। साभार : सहारा

महाराष्‍ट्र की संस्‍कृति राज्‍य मंत्री फौजिया खान से छत्रपति पुरस्‍कार प्राप्‍त करते सहारा के वरिष्‍ठ पत्रकार धीरेन्‍द्र अस्‍थाना

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mukesh chandra

    September 18, 2011 at 6:52 pm

    badhai ho sir…..
    mukesh chandra srivastav
    sub editor (hindi dainik kalptaru express) agra
    [email protected]🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...