वरिष्ठ पत्रकार ओएन कौल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया. वे 74 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से बीमार थे. राजस्थान विश्वविद्यालय से शिक्षक के रूप में करियर शुरू करने वाले ओएन कौल शिक्षण कार्य छोड़ कश्मीर घाटी में पत्रकारिता के पेशे से जुड़ गए. उन्होंने लगभग दो दशक तक कश्मीर पोस्ट और इकोनॉमिक्स टाइम्स समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दीं.
ओएन कौल काफी समय तक जम्मू कश्मीर सरकार के मीडिया सलाहकार भी रहे. वे अपने पीछे पत्नी माखनी कौल और तीन बेटियां का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. कौल की बेटी ने बताया कि लकवे का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.











