भाजपा, कांगड़ा के मीडिया प्रभारी विश्वचक्षु ने पार्टी छोड़ने के बाद दिव्य हिमाचल अखबार से जुड़ गए हैं. उन्हें दिव्य हिमाचल, कांगड़ा में प्रबंध प्रशासनिक पद दिया गया है. इसके पहले वो एक निजी महाविद्यालय में पीआरओ के पद पर तैनात रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि दिव्य हिमाचल में उनकी एंट्री उनके मामा और दिव्य हिमाचल के प्रमुख संपादक अनिल सोनी के मार्फत हुई है.
ईटीवी राजस्थान के उदयपुर संवाददाता रवि शर्मा को प्रमोट कर उन्हें उदयपुर ब्यूरो की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इसके पहले उदयपुर ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे भंवर चारण का तबादला कोटा के लिए कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि भंवर के कामकाज से संतुष्ट नहीं होने के चलते प्रबंधन ने यह कदम उठाया है. रवि शर्मा पिछले सात सालों से ईटीवी से जुड़े हुए हैं.











