वॉयस ऑफ नेशन में चैनल छोड़कर जा चुके छह लोगों की वापसी हो गई है, जबकि दो नए लोगों ने चैनल में ज्वाइन किया है. वापस आने वालों में रनडाउन हेड शोएब रजा, न्यूज प्रोड्यूसर आसमां जबी, एंकर प्रियम झा, वीडियो एडिटर अर्जुन लेखवार, रिपोर्टर सुमीत खन्ना और सौरभ शामिल हैं.
टीवी100 से इस्तीफा देकर प्रगति डिमरी वीओएन से जुड़ गई हैं. इन्हें यहां एंकर बनाया गया है. प्रगति इसके पहले न्यूज वन में भी काम कर चुकी हैं. अजय श्रीवास्तव ने क्राइम प्रोड्यूसर के रूप में वीओएन ज्वाइन किया है. वे इसके पहले रफ्तार और 365 दिन को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. खबर है कि जिन लोगों ने वापसी की है उनकी पुराने बकाये को चुकता कर दिया गया है.
वीओएन के समाचार संपादक राजीव रावत ने बताया कि होली से पहले लगभग सभी को उनकी सेलरी उपलब्ध करा दी गई है. चैनल फिर से गतिशील हो गया है. हम साथ छोड़कर गए अपने क्षमतावान पुराने साथियों को दुबारा वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, संभावना है कि कुछ और लोग चैनल से जुड़ेंगे. चीजें बेहतर हो रही हैं.












rajiv
March 18, 2011 at 9:25 am
jab tak purane logo ko unke khun paseene ki kamai nahi di jayegi mera dawa hai k ye channel taraqqi nahi kar sakta
mufhat patrkar of von
vipin kumar
March 22, 2011 at 11:46 am
jald he pragti karega VON.
kyuki ab is channel ko ajay sir ka sath mil gaya hai.
raj
December 9, 2011 at 12:40 am
chutiya bana raha hai sala koi nahi aaya or na hi kisi ko sailrey di hai abhi tak