वॉयस ऑफ नेशन में पिछले कई दिनों से चल रही हलचल थम गई है. चैनल में अब कोई नया चैनल हेड नहीं लाया जाएगा. यह जिम्मेदारी चैनल के चेयरमैन मनीष वर्मा खुद निभाएंगे. राजीव रावत को चैनल का समाचार संपादक बना दिया गया है. अब चैनल पर चलने वाली खबरों की जिम्मेदारी इनकी होगी. चैनल को मजबूत करने लिए चैनल के छोड़कर गए पुराने लोगों को भी वापस लाया जा रहा है.
वीओएन में राजीव को संपादकीय प्रभार सौंप दिया गया है. वे कार्यालय में बैठने भी लगे हैं. राजीव काफी समय से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे शाह टाइम्स उत्तराखंड एडिशन के प्रभारी भी रह चुके हैं. इन्होंने न्यूजवन, रफ्तार जैसे चैनलों में समाचार संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. राजीव ने बताया कि चैनल की बेहतरी के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. पिछले डेढ-दो सालों में किसी कारणवश चैनल छोड़कर गए बेहतर लोगों को वापस लाया जाएगा. राजीव के साथ चैनल के पुराने साथी कैलाश विष्ट भी इनपुट हेड के रूप में ज्वाइन कर लिया है. चंद्र बल्लभ ने भी कॉपी हेड के रूप में दुबारा वीओएन ज्वाइन किया है.












kmsingh
February 25, 2011 at 7:32 am
are bhai voice of nation ko chalwao to sahi ki adla bdli hi karte rahoge.
naved khan vidisha madhy pradesh
February 25, 2011 at 10:30 am
baaki sub to theek hai stiringaro ke baare me kiya soca jinhone channerl ki surubaat hote hi ji jaan se menat ki or channel ki ek khasa phai can banayi
sandeep rawat
February 25, 2011 at 10:35 am
von can reach on top if workers are dedicated.is raelly a good channel no doubt
Ajay
February 27, 2011 at 10:54 am
Mr. Rajeev ke pass Tallent ki koi kami nahin hai. kami hai to ek ki wo imaandaar hai aur patrakaar bhi. waise Rajeev g ke hone se Channel ko phayada to jaroor hoga. ab dekhana ye hoga ki Management Kya thoda sabra rakh paayega ya nahin ya phir kuch Politics karne waale log pahele ki tarah management ko gumraah to nahin kar lenge . best of luck Rajeev Ji n VON.