Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शेखर टाइम्‍स के संपादक बने कल्‍याण कुमार

दैनिक जागरण, बरेली से इस्‍तीफा देने वाले कल्याण कुमार ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है. उन्‍हें शाहजहांपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक शेखर टाइम्‍स का संपादक बनाया गया है. इस अखबार के रीलांचिंग की जिम्‍मेदारी कल्‍याण कुमार को सौंपी गई है. गणतंत्र दिवस के दिन कल्‍याण कुमार के निर्देशन में इस अखबार की रीलांचिंग होगी.

दैनिक जागरण, बरेली से इस्‍तीफा देने वाले कल्याण कुमार ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है. उन्‍हें शाहजहांपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक शेखर टाइम्‍स का संपादक बनाया गया है. इस अखबार के रीलांचिंग की जिम्‍मेदारी कल्‍याण कुमार को सौंपी गई है. गणतंत्र दिवस के दिन कल्‍याण कुमार के निर्देशन में इस अखबार की रीलांचिंग होगी.

शेखर टाइम्‍स शाहजहांपुर से पिछले एक साल से प्रकाशित हो रहा था. इसके संपादक-प्रकाशक और मालिक शाहजहांपुर प्रेस क्‍लब के महासचिव और स्‍वतंत्र भारत में पिछले 32 साल से रिपोर्टिंग करने वाले सरदार शर्मा हैं. उन्‍होंने ने बताया कि व्‍यस्‍तता की वजह से इसका प्रकाशन प्रभावित हो रहा था. मेरा नाम ही संपादक के रूप में जा रहा था. परन्‍तु जब कल्‍याण कुमार जैसा साथी मिल गया तो हमने इस अखबार को फिर से रीलांच करने की जिम्‍मेदारी उठाई. सरदार शर्मा ने बताया कि इसके लिए जबलपुर से प्रिंटिंग मशीन मंगाई गई है. 17 जनवरी से अखबार का ट्रायल शुरू कर दिया जायेगा और इसकी विधिवत लांचिंग 26 जनवरी को होगी.

बताया जा रहा है कि इस अखबार से कई दूसरे अखबारों से वरिष्‍ठ लोगों के जुड़ने की संभावना है. आसपास के जिलों में प्रति‍निधियों की नियुक्ति लगभग पूर्ण हो गई है. सरदार शर्मा ने उम्‍मीद जताई कि कल्‍याण कुमार के नेतृत्‍व में अखबार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा तथा आम लोगों की आवाज बनेगा. अखबार को वित्‍तीय सहयोग डा. सोम शेखर उपलब्‍ध करा रहे हैं.

गौरतलब है कि  कल्‍याण कुमार को दैनिक जागरण की दूसरी पारी रास नहीं आई. उन्हें कुछ महीनों पहले नोएडा आफिस में ज्वाइन कराकर बरेली का संपादक बनाकर भेजा गया था. लेकिन कैंटीन विवाद ने उन्‍हें जागरण से विदाई लेने को मजबूर कर दिया. कल्याण कुमार की पत्नी ने बरेली कालेज के कैंटीन के लिए अप्लाई किया था. उन्हें इस कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी भी मिली लेकिन उनके कुछ विरोधियों ने इस प्रकरण को जागरण प्रबंधन के सामने इस तरह से पेश किया जैसे कैंटीन चलाना कोई बड़ा गुनाह हो. इस मामले को विवादित बनते देख कल्‍याण कुमार ने जागरण प्रबंधन को अपना इस्‍तीफा थमा दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. avnish

    January 8, 2011 at 7:24 am

    wish u all the best Mr. Sardar Sharma and Kalyan kumar ji. Shahjahanpur me ye ek aitihasik kadam hoga.

  2. anil

    January 7, 2011 at 1:14 pm

    wish u all the best Mr. Sardar Sharma and Kalyan kumanr.

  3. Aditya shukla

    January 3, 2011 at 9:54 am

    Best wishes sir ji.

  4. kalyan kumar

    January 2, 2011 at 3:22 pm

    ab shahjahanpur ki mati ka bhi apna rashtriya akhbar hoga. Isme jile ke har vyakti ki abhivyakti ko jagah dee jayegi. na kahu se dosti, na kahu se bair ki bhavana ko tavajjo denge. aek nispaksha akhbar dene ki koshish hogi. Isme youth, women, senior citizens sabko suraksha avam saranksha dee jayegi.

  5. bhim manohar

    January 2, 2011 at 12:42 pm

    good news…..

  6. shiv kumar

    January 2, 2011 at 12:26 pm

    wish u all the best Mr. Sardar Sharma and Kalyan kumar ji. Shahjahanpur me ye ek aitihasik kadam hoga.

  7. Avhinash Pandey

    January 2, 2011 at 12:03 pm

    Sir ji ye kadam acha hai, Jalad hi ap phir main stream me delhi ke sampadak banege.
    Avinash

  8. rakesh srivastava

    January 2, 2011 at 7:29 am

    good wishes

  9. Ruby Mehrotra

    March 9, 2011 at 10:14 am

    Hello sir…
    Nice to seems about that news…….That u r going to realse a new news paper.and for realesing this news paper…..Realy i so haapy….

    with best wishes
    & Congralutions Sir….

    With Regards
    Ruby

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...