Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

शेष कार्रवाई से बचने के लिए ली गई रविंद्र जैन की बलि

एक गैर पत्रकार अख़बार मालिक से जिस तरह की उम्मीद की जानी चाहिए, राज एक्सप्रेस के मालिक अरुण सहलोत ने ठीक वैसा ही किया। उन्होंने राज एक्सप्रेस के ग्रुप सम्पादक रविन्‍द्र जैन को सरकारी दबाव में आकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। चर्चा है की रविन्द्र जैन को हटाने की कार्रवाई सहलोत और सरकार के बीच हुए एक गुप्त समझौते के तहत हुई है। चर्चा है कि मिनाल रेसीडेंसी के शेष अतिक्रमण को हटाने से रोकने के लिए सहलोत सरकार के सामने झुक गए।

एक गैर पत्रकार अख़बार मालिक से जिस तरह की उम्मीद की जानी चाहिए, राज एक्सप्रेस के मालिक अरुण सहलोत ने ठीक वैसा ही किया। उन्होंने राज एक्सप्रेस के ग्रुप सम्पादक रविन्‍द्र जैन को सरकारी दबाव में आकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। चर्चा है की रविन्द्र जैन को हटाने की कार्रवाई सहलोत और सरकार के बीच हुए एक गुप्त समझौते के तहत हुई है। चर्चा है कि मिनाल रेसीडेंसी के शेष अतिक्रमण को हटाने से रोकने के लिए सहलोत सरकार के सामने झुक गए।

बताते हैं कि सरकार की तरफ से समझौते की पहली शर्त रविन्‍द्र जैन को राज एक्सप्रेस से अलग करने की थी। यही नहीं सहलोत से यह भी कहा गया था कि वह रविन्द्र जैन को हटाने की सूचना अपने अख़बार राज एक्सप्रेस में इस प्रकार से छापें, जिससे रविन्द्र जैन को बे-इज्जत होने का अनुभव हो और दूसरे पत्रकार और अख़बार वाले भी इससे सीख ले सकें और भविष्य में सरकार के खिलाफ छापने से पहले सौ बार सोचें।

गौर तलब है कि गत दिनों सरकारी अमले द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के तहत मिनाल मॉल को मटियामेट कर दिया गया था। मॉल तोड़े जाने का ठीकरा रविन्‍द्र जैन के सिर फोड़ा जा रहा था। रविन्‍द्र जैन के दुश्‍मनों ने तो अपने अखबार में इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। अब सवाल यह उठता है कि सहलोत का मॉल क्या इसलिए तोड़ा गया कि वह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था? या इस लिए तोड़ा गया, क्योंकि सहलोत के अख़बार राज एक्सप्रेस में निरंतर सरकार विरोधी खबरें छप रहीं थी और उन ख़बरों को लेकर सरकार तिलमिला रही थी।

अगर पहली बात सही है तो मॉल तोड़े जाने के दोषी अरुण सहलोत स्वयं है, क्यों बनाया सरकारी जमीन पर मॉल। और अगर दूसरी बात सही है कि राज एक्सप्रेस में छप रही सरकार विरोधी खबरों से सत्ता में बैठे लोग अखबार के सम्पादक रविन्द्र जैन से नाराज थे तो सहलोत और रविन्‍द्र जैन के लिए इससे बड़ी उपलब्धि दूसरी कोई हो नहीं सकती। इसके लिए तो अख़बार के सम्पादक का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह है की आज अखबार मालिकों और सत्ताधारियों को भांडगिरी करने वाले पत्रकारों की जरूरत है न कि निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले रविन्द्र जैन जैसे ईमानदार पत्रकारों की जो नुकसान फायदे के गुणा-भाग में पड़ने की बजाए केवल पत्रकारिता को धर्म समझते हैं।

काश! यह बात अरुण सहलोत को अखबार निकालने से पहले समझ में आ जाती।

हमसे पूछो की सहाफत (पत्रकारिता) मांगती है कितना लहू
लोग समझते हैं यह धंधा बड़े आराम का है।

लेखक अरश्‍ाद अली खान पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kabeer

    May 13, 2011 at 12:14 pm

    arshad bhai aapki baat bilkul sahi he shri jain ka kaam patrkarita he na ki arun sehlot ke kale jale ko mitne se bachana,jahaan tak unhe nikalne ki baat he yeh to patrkaro ka shoshan he.akhbaar malik na apna gussa jain parnikalkar patrkar jagat ke munh par tamachha jada he.iski jordar ninda ki jani chahiye?

  2. Manoj Jain shashi

    May 14, 2011 at 1:58 pm

    ye akhbaron ke malik hote hi dhoorta hai. inka kam patrakarita karna nahi, apne papo ko chhipana ya phir blackmailing ke jariye apna ullu seedha karna jyada hota hai.

  3. Vipin Jain, Indore

    May 15, 2011 at 5:53 pm

    sarkaari virodhi muhim chalaneme ravindra jain ka poora haath hai. is mein arun sahlot ko doshi theraya nahi jaasakta. ravindra jain 100% doshi hai. aur isko iss se bhi bada saja milna chahiye. taki aisa galat sujhav ke anya akbar wale, saathi partrakar bhai aur bhadas jaisa website malik sabak seekh sake

  4. Mahesh

    May 16, 2011 at 4:58 am

    Ravindra jain apni galtiyo ke karan raj express se bahar hue hai.

    Ravindra ka badbolapan, apne aap ko jayada hosiyaar samjhna, ye dono ke karan raj se bahar ho gay.

    Ravindra apne Fayde ke liya apne sambaho ki bhi bali Chada deta hai. ye aadmi relation banabe layak nahi hai. Jab Raj Ke Malik 1,50000.00 Betan Or Zaylo Gaadi di thi to Ravindra ji duniya bhar mai gate firte hai. or malik ke liye kuch bhi kar gujarne ki baat kahte the.

    Kher jo hua accha hua. kuch dino tak Patrkar Biradri Saant rahegi, Or is ghatna se dushre log sabak lenge. Dushre Ravindra ki rah par nahi Chalenge.

    Bagwan Ravindra Ko Sadbuddi De.

  5. almaas

    May 16, 2011 at 7:33 am

    arshad sir baat yeh he ki,gerpatrkar akhbaar maaliko ka poori tarah se media par qabza he or patrkaro ki majboori he ki veh ji hazoori karen.jahaan tak patrkarita ka sawal he to wo ateet ki baat ho gayee he,ab to patrkarita ke naam par babu giri ho rahi he jisa akhbar ka malik chahta he vensa chhapta he.sarkar bhi nahi chahti ki patrkarita ho o babuon se hi khush he. jay m.p. jay bharat

  6. Brijmohan

    May 18, 2011 at 7:43 am

    बिल्कुल सही लिखा है की रवीन्द्र जैन को बलि का बकरा बनाया गया है.अरुण सहलोत एक निहायत ही अहंकारी और शेख़चिल्ली जैसे सपने देखने का आदि है.साथ ही मानसिक रूप से विकृत है.अपने चम्मचों और जी हजूरियों के बीच बैठ कर शेखी बघारना इस का प्रिय शगल है.बाबूलाल गौर का लड़का इस का बिज़्नेस पार्ट्नर था जिस की बड़ी ही रहस्य मय परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी.अरुण सहलोत की मर्ज़ी के बिना राज ग्रूप में पत्ता नही खड़कता है,बेचारे रवीन्द्र जैन की क्या औकात कि वह अपनी मर्ज़ी से एक शब्द भी पेपर मेंचछपा सके.

  7. bhupendra jain

    May 18, 2011 at 12:41 pm

    सरकार विरोधी खबरें छापने के आरोप में राज ऐक्सप्रेस से विदा किये गये रविन्द्र जैन जैसे पत्रकारों का असल में यहीं हश्र होना चाहिये क्योकि जिस तरह अरुण सहलोत पत्रकार नहीं है उसी तरह रविन्द्र जैन भी पत्रकार नहीं है असल में उन्होनें एक मैनेजर के रूप में राज ज्वाइन किया था और धीरे धीरे मालिक के विस्वासपात्र बने इसके बाद शुरू हुआ असली खेल सरकार से लेकर उद्योग जगत से जुडे लोग सभी को एक ही चाबुक से चलाया जाने लगा अंत में अति का अंत हुआ और रविन्द्र जैन बन गये राज के बंटाधार। हम जैसे पत्रकारों को एक नकली पत्रकार को इस कदर निकाले जाने का कोई मलाल नहीं है ये सबक है अखबारों की दम पर ब्लैकमेल करने वालों का अंत ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...