इंडियन एक्सप्रेस समूह का मुंबई से प्रकाशित होने वाले मराठी अखबार ‘दैनिक लोकसत्ता’ के मुंबई संस्करण का संपादक वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत बोजेवार ऊर्फ तंबी दुराई को बनाया गया है. उनकी नियुक्ति मुंबई के संपादक सुधीर जोगलेकर के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद की गई है. श्रीकांत पिछले दो दशक से लोकसत्ता से जुड़े हुए हैं.
श्रीकांत ने इन बीस सालों में लोकसत्ता में कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. फिल्म समीक्षा, रविवार पुरवणी का संपादन भी इन्होंने किया. विभिन्न समसामयिक मसलों पर भी इन्होंने अपने साप्ताहिक कॉलम ‘दोन फुल एक हॉफ’ में खूब लिखा. उनका यह कॉलम पिछले बारह वर्षों से लगातार प्रकाशित हो रहा है, जिसे ये तंबी दुराई के नाम से लिखते आ रहे हैं. मराठी भाषा में इनकी कई किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं. श्रीकांत ने एक मराठी फिल्म ‘अशी ही तहाण’ की पटकथा भी लिखी है. उन्हें महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार समेत कई सम्मान मिल चुके हैं.











