Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

श्‍यामलाल, चित्रांगदा एवं नीलांजना को लारेंजो नटाली पुरस्‍कार

इंडिया टुडे के एसोसिएट एडिटर श्‍यामलाल यादव को प्रतिष्ठित लारेंजो नाटाली प्राइज 2010 के लिए चयनित किया गया है. यह प्राइज उन्‍हें ब्रूसेल्‍स में 6 दिसम्‍बर को आयोजित एक समारोह में दिया जायेगा. उनका चयन यू‍रोपियन कमिशन द्वारा बनाई गई एक ज्‍यूरी ने किया है. एशिया एवं पैसेफिक से श्‍यामलाल के अलावा,  हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की चित्रांगदा चौधरी एवं टाइम्‍स डॉट कॉम की नीलांजना भौभ‍िक का चयन किया गया है.

इंडिया टुडे के एसोसिएट एडिटर श्‍यामलाल यादव को प्रतिष्ठित लारेंजो नाटाली प्राइज 2010 के लिए चयनित किया गया है. यह प्राइज उन्‍हें ब्रूसेल्‍स में 6 दिसम्‍बर को आयोजित एक समारोह में दिया जायेगा. उनका चयन यू‍रोपियन कमिशन द्वारा बनाई गई एक ज्‍यूरी ने किया है. एशिया एवं पैसेफिक से श्‍यामलाल के अलावा,  हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की चित्रांगदा चौधरी एवं टाइम्‍स डॉट कॉम की नीलांजना भौभ‍िक का चयन किया गया है.

श्‍यामलाल ने पिछले वर्ष दिसम्‍बर के अंक में देश की राष्‍ट्रीय सं‍रक्षित 38 नदियों में मौजूद प्रदूषण, इस पर खर्च हुए पैसा तथा रख-रखाव को लेकर एक विस्‍तृत रिपोर्ट छापी थी. जिसका शीर्षक था ‘स्‍ट्रीम ऑफ फिल्‍थ’. इस खबर की सम्‍पूर्ण सूचना के लिए उन्‍होंने 40 आरटीआई फाइल किया था. उनकी इसी खबर पर यह पुरस्‍कार प्रदान किया जा रहा है. गौरतलब है कि श्‍यामलाल यादव को इससे पहले खोजी पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्‍कार भी मिल चुका है.

चित्रांगदा को उनके लेख ‘द वार विदिन’ तथा नीलांजना को उनके रिपोर्ट ‘स्‍कूल इज ए राइट, बट विल इंडियन गर्ल्‍स बी एबल टू गो’  के लिए यह पुरस्‍कार दिया जा रहा है. इस पुरस्‍कार के अंतर्गत स्‍मृति चिन्‍ह एवं 5000 यूरो प्रदान किया जायेगा.

प्रतिष्ठित लारेंजो प्रतिष्ठित लारेंजो नाटाली पुरस्‍कार 1992 से प्रदान किया जा रहा है. यह पुरस्‍कार मानवाधिकार, ग्‍लोबलाइजेशन, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर उत्‍कृष्‍ट रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया जाता है. इस बार 133 देशों के 1200 से ज्‍यादा पत्रकारों ने नामिनेशन किया था. जिसमें से 17 पत्रकारों का चयन किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shreyansh kulkarni

    December 4, 2010 at 3:59 am

    please update that, there are three awards for each continent. From asia pacific shyamlal will be getting first prize Euro 5000 while chitrangada second prize as 3500 Euro and nilanjana third as 1500 Euro.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...