Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

संघर्ष और जनजागरण में कमजोर पड़ रहे हैं लघु-मध्‍यम समाचार पत्र : रमेश शर्मा

: आइसना ने की आलोक तोमर की स्‍मृति में पुरस्‍कार देने की घोषणा : प्रदीप श्रीवास्‍तव, यशवंत सिंह, डा. पुरुषोत्‍तम मीणा, सुप्रिया राय समेत दो दर्जन से ज्‍यादा पत्रकार सम्‍मानित : लघु और मध्यम समाचार पत्रों में राष्ट्र की मूल छवि देखने को मिलती है, इन समाचार पत्रों को जन जागरण का अभियान चलाना चाहिए क्योंकि यह दौर संघर्ष का है, जिसमें हम कमजोर हो रहे हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने कही।

: आइसना ने की आलोक तोमर की स्‍मृति में पुरस्‍कार देने की घोषणा : प्रदीप श्रीवास्‍तव, यशवंत सिंह, डा. पुरुषोत्‍तम मीणा, सुप्रिया राय समेत दो दर्जन से ज्‍यादा पत्रकार सम्‍मानित : लघु और मध्यम समाचार पत्रों में राष्ट्र की मूल छवि देखने को मिलती है, इन समाचार पत्रों को जन जागरण का अभियान चलाना चाहिए क्योंकि यह दौर संघर्ष का है, जिसमें हम कमजोर हो रहे हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय एकता परिषद के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने कही।

श्री शर्मा मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। आइसना द्वारा स्थानीय रवीन्द्र भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में पांच ख्यातिनाम पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान, आठ वरिष्ठ पत्रकारों को विशिष्ट पत्रकारिता सम्मान तथा प्रदेश के 10 नामचीन पत्रकारों को राज्य स्तरीय पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र वर्मा ने कहा कि आज पत्रकारिता की कोई परिभाषा नहीं रह गयी है। उन्होंने कहा कि जुगाड़ू लोग जिन्हें एक लाइन लिखना नहीं आता आज वे अच्छे पत्रकारों की बिरादरी में घुस आये हैं।

श्री वर्मा ने कहा कि समाज के हर स्तर पर नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है तो पत्रकारिता इससे अछूती कैसे रह सकती है। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखर वक्ता एवं माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में पत्रकारिता के वर्तमान परिवेश और चुनौतियों को रेखांकित किया। इस अवसर पर आइसना के प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय आलोक तोमर की स्मृति में 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा भी की।

राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान से स्वर्गविभा मुंबई की डा. तारा सिंह, प्रेसपालिका जयपुर के डा. पुरूषोत्तम मीणा ‘‘निरकुंश’’, भड़ास फार मीडिया डाट कॉम दिल्ली के यशवंत सिंह, डेट लाइन इंडिया दिल्ली की सुप्रिया राय, दैनिक स्वतंत्र वार्ता निजामाबाद के स्थानीय संपादक प्रदीप श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट पत्रकारिता सम्मान से 10 पत्रकारों को जिसमें जय श्रीवास्तव इण्डिया न्यूज, भरत सेन स्वतंत्र पत्रकार, राम विलास शर्मा चंबल सुर्खी, त्रयम्बक शर्मा कार्टूनिस्ट, सुनील गुप्ता दैनिक जागरण, डॉ. शशि तिवारी सूचना मंत्र, स्व. सुरेश खरे को मरणोपरांत, लक्ष्मीनारायण उपेन्द्र स्वतंत्र पत्रकार, कुंदन अरोरा स्वतंत्र पत्रकार, सम्मानित किये गये। साथ ही 11 पत्रकारों प्रान्तीय पत्रकारिता सम्मान में विनोद उपाध्याय दैनिक अग्रिबाण, रामकिशोर पंवार दैनिक पंजाब केसरी, अनिल बिहारी श्रीवास्तव ई.एम.एस., लोकेन्द्र सिंह राजपूत भारत समाचार, सुरेन्द्र सिंह अरोरा दैनिक फ्री प्रेस, विवेक श्रीवास्तव दैनिक नई दुनिया, सीताराम ठाकुर दैनिक राज एक्सप्रेस, अनिल दीक्षित पीपुल्स समाचार, शालिगराम शर्मा स्टार समाचार, ओम सरावगी टी.ओ.सी.न्यूज कटनी, अमर नौरिया विज्ञापन की दुनिया को  सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन सचिव सीव्ही मजूमदार, राष्ट्रीय सचिव सुश्री आरती त्रिपाठी, आइसना के प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव, महासचिव विनय जी. डेविड, उपाध्यक्ष लोकेश दीक्षित, आरएस शर्मा, गुड्डू मालवीय, सुभाष शर्मा, रवीन्द्र निगम, सलीम खाड़ीवाला, चन्द्रशेखर भालसे, आरएम चौबे, प्रवीण मिश्रा व बलराम सेन सहित कई सैकड़ा पत्रकार साथी उपस्थित थे। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. yagyawalkya

    September 13, 2011 at 5:55 pm

    yashvantji sammanit hone ke liye badhai swikar karen. achchhe patrakar to samanyatah sammanit kam apmanit jyada hote hain.

  2. अनस

    September 14, 2011 at 7:05 am

    यशवंत भैय्या
    आपसे मिल कर अच्छा लगा,सच में आप एकदम भड़ास टाइप के हो..
    हमे गर्व है की हमारी पंक्ति में आप जैसे युवा दमदार पत्रकार आते हैं/

  3. SHANKAR JALAN

    September 14, 2011 at 12:38 pm

    badhai

  4. श्रीकांत सौरभ

    September 14, 2011 at 1:53 pm

    Yashwant bhaiya,congrants !

  5. kabeer

    September 14, 2011 at 3:34 pm

    yashvant aapne mere comends ko jari nahi kiya kyo ki is karikiram me aapko bhi sammanit kiya gaya thaa,is se mera ye bhram tootgaya ki aap nishpakchh hain.lekin yeh baat achchhi nahi he.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...