सहारा से संजीव श्रीवास्तव की विदाई के बाद इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजय ब्राग्टा इंडिया टीवी से जुड़ गए हैं. उन्हें एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है. बीस सालों से मीडिया सक्रिय संजय ब्राग्टा फिलहाल सीवीबी न्यज के साथ बतौर एक्सपर्ट जुड़े हुए थे. संजय ब्राग्टा आजतक से इस्तीफा देकर सहारा से जुड़े थे. उन्हें पुण्य प्रसून वाजपेयी अपने साथ लेकर आए थे. कुछ विवादों के बाद पुण्य प्रसून वाजपेयी की टीम तो सहारा से निकल गई परन्तु संजय जमे रहे. सहारा के चैनल हेड भी बने. परन्तु उपेंद्र राय के आने के बाद इनकी स्थिति कमजोर हो गई थी. और संजीव श्रीवास्तव के सहारा से जाने के बाद इन्होंने इस्तीफा दे दिया था.












Virendra sachdev
October 9, 2011 at 3:08 am
badhai ho. umeed karate hai ki sanjay ji ka india tv ke saath lamba safar ho. 🙂
manoj dixit
October 10, 2011 at 6:52 am
सर बधाई हो…..